News in Brief

Ginny Wedss Sunny 2 First Look: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ से सुर्खियां बटोरने वाली मेधा शंकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को लिए आने वाली हैं. एक्ट्रेस इस बार एक्टर अविनाश तिवारी के साथ नजर आने वाली हैं. मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ से पहला लुक सामने आ गया है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. 

‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पोस्टर आउट
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पहला पोस्ट फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पोस्टर में अविनाश तिवारी पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं और कसरत करते हुए पुशअप मारते हुए दिख रहे हैं. वहीं मेधा शंकर अविनाश के ऊपर ध्यान की मुद्रा में उनके ऊपर बैठी हुई हैं. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म 
इस पोस्ट में मेधा शंकर लाल रंग की साड़ी पहने मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और अविनाश तिवारी कुश्ती के कपड़ों में शर्टलेस नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा ‘गिन्नी और सन्नी वापस आ गए हैं. रिश्ता तय है, बस इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है.’ इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान किया है. फिल्म सिनेमाघरों में 24 अप्रैल को दस्तक देगी.

साल 2020 में आई फिल्म का सीक्वल
बता दें कि ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने बनाया है और प्रशांत झा ने निर्देशन किया है. फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है. यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ का सीक्वल है.