News in Brief

Tu Yaa Main OTT Streaming: आज बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं, जिनमें एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Yaa Main) भी शामिल हैं. बेजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इतना ही नहीं, इस फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ चुकी है. ये फिल्म 3 महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी. 

जी हां, सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म को रिलीज से पहले ही इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म भी मिल गया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. यानी दर्शकों को पहले बड़े पर्दे पर इसे देखने का मौका मिलेगा फिर ओटीटी पर. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म के लिए 8 हफ्तों का थिएट्रिकल विंडो तय किया है. इसका मतलब है कि करीब 56 दिनों तक ये फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही चलेगी. अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. 

3 महीने बाद OTT पर स्ट्रीम होगी ये फिल्म 

फिल्म की टैगलाइन है, ‘कुछ कोलाब जिंदगी भर के लिए होते हैं; कुछ आपकी लाइफलाइन खत्म कर देते हैं’. ये लाइन ही कहानी का टोन साफ कर देती है. कहानी दो सोशल मीडिया स्टार्स के इर्द-गिर्द घूमती है. मिस वैनिटी और ए नाम के दो इंफ्लुएंसर एक साथ वीडियो शूट करने के लिए मिलते हैं. दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं और उनकी सोच भी काफी अलग है. वे एक वायरल कंटेंट बनाने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन अचानक हालात बदल जाते हैं. जंगल में एक खतरनाक मगरमच्छ उन्हें घेर लेता है. 

रोहित शेट्टी के घर चली गोलियां… डायरेक्टर को याद आया 90s में अंडरवर्ल्ड का खौफनाक दौर, बोले- ‘हर फायरिंग के पीछे…’

एक मगरमच्छ से बचानी होगी खुद की जान 

उनकी जिंदगी दांव पर लग जाती है. इसके बाद कहानी सर्वाइवल मोड में चली जाती है. उनके बीच का एरोगेंस, क्लास का फर्क और पुरानी तकरार सामने आने लगती है. लेकिन जब जान पर बन आती है तो उन्हें अपने मतभेद भुलाने पड़ते हैं. आदर्श गौरव फिल्म में ‘नाम करू बड़ा’ (Naam Karu Bada) नाम का रैप सॉन्ग भी परफॉर्म करते दिखेंगे. शनाया कपूर एक ऐसी सेलेब्रिटी क्रिएटर का किरदार निभा रही हैं जो इमेज और डर के बीच फंसी है. साथ ही इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

दो बड़ी फिल्मों से टकराएगी ये फिल्म 

बेजॉय नांबियार इससे पहले ‘शैतान’ (Shaitan), ‘वजीर’ (Wazir) और ‘तैश’ (Taish) जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस बार वे डिजिटल सेलिब्रिटी की दुनिया को थ्रिलर के साथ जोड़कर कहानी पेश कर रहे हैं. फिल्म में शोहरत, जलन और असली इंसानी नेचर को दिखाया गया है. वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज होने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) और ‘वर्थरिंग हाइट्स’ (Wuthering Heights) के नए वर्जन से सीधी टक्कर लेने वाली है.