News in Brief

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘मर्डर 2’ के को-स्टार प्रशांत नारायणन इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने हाल ही में कार्तिक आर्यन का नाम लेकर बॉलीवुड इमं विवाद खड़ा कर दिया है. मर्डर 2 फेम एक्टर प्रशांत ने दावा किया है कि कार्तिक आर्यन बहुत ही खराब अभिनेता हैं.

बता दें कि कार्तिक बॉलीवुड में ‘प्यार का पंचनामा’ से करियर की शुरुआत की. साथ ही एक्टर अपने करियर में  ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’, ‘भूल भुलैया 2’ जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं. अब एक्टर प्रशांत ने उनकी हिट फिल्मों पर भी तंज कसा है. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब कार्तिक आर्यन को आलोचना सहनी पड़ी है. बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के लिए कार्तिक को खूब ट्रोल किया गया और उनकी फिल्म भी फ्लॉप रही. अब एक बॉलीवुड एक्टर ने कार्तिक आर्यन की एक्टिंग स्किल्स की आलोचना की है और उन्हें सबसे खराब एक्टर्स में से एक बताया है. अपने उम्दा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता ने बताया कि लोग थिएटर्स में फिल्में उन पर हंसने के लिए देखने के लिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे बोल्ड फिल्म…जिसने रिलीज होते ही मचा दिया था हंगामा, इसकी कहानी ने हिला दी थी इंडस्ट्री; थियेटर के बाहर लग गई थीं लंबी लाइनें

Add Zee News as a Preferred Source

 

कार्तिक आर्यन हैं सबसे खराब एक्टर?

fallback

मर्डर 2 में खलनायक बने प्रशांत नारायणन ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कार्तिक की एक्टिंग स्किल्स की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन वह बहुत लकी इंसान हैं. वह सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद से ही सर्वाइव कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह बहुत ही नॉन-कम्युनिकेटिव हैं और अपने आस-पास के लोगों से बूस्ट पाने वाले इंसान हैं. मुझे वह पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) में पसंद आए थे.’

प्रशांत नारायणन ने खूब की आलोचना

प्रशांत नारायणन ने आग कहा, ‘बकौल अभिनेता- मुझे नहीं पता कि कितने लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन मैंने देखा है कि लोग उन पर हंसते हैं. तो अगर आप लोगों को हंसा सकते हैं तो यह काफी अच्छी बात है. जब आप किसी के साथ हंस रहे होते हैं और जब आप किसी पर हंस रहे होते हैं तो इसमें फर्क होता है. भारतीय दर्शक ज्यादातर किसी न किसी पर हंस रहे होते हैं.’

fallback

ये भी पढ़ें: 7 मिनट 2 सेकेंड का वो क्लासिक गाना…जो वक्त के साथ और भी हुआ एवरग्रीन, जुदाई को भी बना दिया खूबसूरत; 51 साल बाद भी दिलों पर करता है राज

 

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के बाद कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक फिल्म और नागजिला की शूटिंग में व्यस्त हं. करण जौहर निर्मित नागजिला इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज हो सकती है.