
India-Pakistan match vs O Romeo Box Office Collection: भारत में क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में हमेशा से ही उत्साह बना रहा है और ये एक्साइटमेंट उस समय और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब वर्ल्ड कप होता है. इसलिए इस दौरान बॉलीवुड कोशिश में रहती है कि वो कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज ना करें, जिससे उसे नुकसान हो. लेकिन इस बार इंडस्ट्री ने एक बोल्ड स्टेप लेते हुए अपने कदमों को पीछे नहीं छोड़ा. 13 फरवरी को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की O Romeo रिलीज हुई है, जबकि दूसरी फिल्म अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर और आदर्श गौरव की Tu Ya Main रिलीज हुई, जिसमें फिल्म Tu Ya Main ने तो पहले ही दिन घुटने टेक दिए. मगर शाहिद की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है.
O Romeo रिव्यू
शाहिद कपूर की O Romeo की स्टोरी साल 1990 के मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है, जिसमें एक्टर ‘उस्तरा’ नाम के एक खतरनाक सुपारी किलर की भूमिका में नजर आएंगे. तो वहीं तृप्ति डिमरी ‘अफशां’ के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया भी शामिल हैं. लेकिन फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. वहीं फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है. अब फिल्म की मुश्किलें बढ़ाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आ गया है, जिससे मूवी की ऑडियंस और भी कम हो जाएगी.
कैसे मैच बिगाड़ेगा O Romeo का खेल?
O Romeo वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई थी, जिसमें रोमांस की उम्मीद में लोग थिएटर पहुंचे थे. शाहिद की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मगर इस बीच 15 फरवरी रविवार शाम को शुरु होने वाला ICC T20 विश्व कप 2026 का भारत-पाकिस्तान मुकाबला फिल्म के शाम के शो पर असर डालेगा. क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास होता है, और टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट होने से लाखों लोग इसे देखते हैं. इसलिए ये संभावना है कि रविवार के शो में गिरावट देखी जाए.
