O Romeo Box Office Collection : शाहिद भाई तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक रिवेंज ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ इस साल ठीक वैलेंटाइन से पहले 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था, जिसमें दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखी गई थी. लेकिन शहीद की फिल्म का असली इम्तिहान तब हुआ जब वीकेंड पर ही इंडिया vs पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच शेड्यूल हो गया. इस मैच से शाहिद की फिल्म के ईवनिंग शो पर काफी असर पड़ा.
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने लगभग 8.5 करोड़ से ओपनिंग की थी. मगर वैलेंटाइन के दिन इस फिल्म ने छलांग लगाते हुए बॉक्स ऑफिस पर 12.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं अब बात करें शाहिद की फिल्म की तीसरे दिन के बिजनेस की तो, बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट बताने वाले Sacnilk के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन लगभग 9 करोड़ रुपए की कमाई की है
‘ओ रोमियो’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहिद की रोमांटिक रिवेंज ड्रामा फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन तक भारत में 30.15 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. तो वहीं रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40.6 पहुंच गया है. वीकेंड के दूसरे दिन पर ‘ओ रोमियो’ की ऑक्युपेंसी का हाल भी कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा. इंडिया vs पाक टी 20 वर्ल्ड कप मैच का असर ईवनिंग शोज पर साफ-साफ दिखा, जिससे संडे 15 फरवरी को फिल्म की ऑक्युपेंसी का रेट सिर्फ 18.96 ही रहा. अब देखना ये होगा कि आने वाले हफ्तों में फिल्म के आंकड़ों में कुछ इजाफा होगा या नहीं.
