News in Brief

फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर बीते दिनों हुई हालिया फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर डर का माहौल पैदा कर दिया. इस घटना के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस काफी दिनों से मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई थी. इस जांच में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने घटना से जुड़े कई पहलुओं के बारे में खुलासा किया था. लेकिन अब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. फिल्म निर्माता- निर्देशक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

शूटर को कोर्ट में आज करेंगे पेश
पुलिस के अनुसार, लोणकर के निर्देश पर फासले ने स्वप्निल सकट को हथियार सौंपे थे. बाद में सकट ने उन हथियारों को अज्ञात शूटर को फायरिंग के लिए दिए. वहीं इस अज्ञात शूटर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं फासले ने पुलिस की जांच के दौरान ये माना था कि वो हथियार सप्लाई के बदले पैसे लिया करता था. लेकिन हथियार कहां से आते थे इसकी जानकारी उसको नहीं है. 

गैरेज के आड़ में हथियारों की हुई सप्लाई
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने हाल ही में एक और खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने  हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी आसाराम को अरेस्ट किया था. पुलिस की जांच के दौरान आसाराम ने कबूला कि वो पिछले चार सालों से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था. फासले पुणे के मालवली इलाके का रहने वाला है आसाराम फासले पिछले 10 साल से वारजे क्षेत्र के एक गैरेज में मैकेनिक के तौर पर काम करता आ रहा था, जो कि आसाराम गैरेज मैकेनिक की आड़ में हथियार की सप्लाई करता था. क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि वो शुभम लोनकर से बहुत प्रभावित था. आपको बता दें कि लोनकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य है.

Add Zee News as a Preferred Source