News in Brief

Shah Rukh Khan on Family: बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. शाहरुख की फिल्म किंग को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही फिल्म की धमाकेदार टीजर जारी हुआ था और इसके बाद मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. इन सभी के बीच शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा की. 

शाहरुख खान ने किए कई बड़े खुलासे
शाहरुख खान एक बार फिर खबरों में आ गए हैं. इसकी वजह से हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है. इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कई बड़े खुलासे किए. एक्टर ने स्क्रीन से बात करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी के सबसे बड़े क्रिटिक कौन हैं. शाहरुख बोले ‘मेरे बच्चे मेरे सबसे बड़े और अच्छे क्रिटिक हैं. वो मुझे जमीन पर रखते हैं और याद दिलाते हैं कि असल में क्या मायने रखता है. चाहे जिंदगी कितनी भी व्यस्त क्यों न हो.’

‘इंसान की लिगेसी सिर्फ करियर की कामयाबी नहीं’
शाहरुख ने आगे बताया ‘कि किसी इंसान की लिगेसी सिर्फ करियर की कामयाबी से नहीं बनती. लिगेसी वो मूल्य और यादें हैं जो अपने परिवार के साथ छोड़ जाता है. दोनों को बैलेंस करना मतलब पूरी तरह हमेशा मौजूद रहना है. मैं अपने काम और पैशन को पूरा करता हूं. लेकिन पिता होने की छोटी-छोटी खुशियों को कभी नहीं भूलता हूं.’ एक्टर ने आगे बताया कि ‘मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरे बच्चे अपनी पसंद के काम कर रहे हैं और बहुत हिम्मत से खुद को दिखा रहे हैं. मुझे बहुत खुशी है कि हमने साथ में बेहतरीन समय बिताया है.’

Add Zee News as a Preferred Source

मन्नत को लेकर कही बड़ी बात
सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुंबई में मन्नत में रहते हैं और इस मन्नत को फैंस काफी पसंद करते हैं. बातचीत के दौरान शाहरुख ने समुद्र के किनारे घर होने पर भी बात की. उन्होंने बताया कि ‘समुद्र आपको छोटा महसूस करवाता है और ये सिखाता है कि सब कुछ कंट्रोल करने की जरूरत नहीं होती. समुद्र की विशालता आपको याद दिलाती है कि आपसे भी बहुत बड़ी चीजें इस दुनिया में हैं.’