News in Brief

Raveena Tandon on Akshay Kumar: रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर और ब्रेकअप की खबरों ने कई साल पहले खूब लाइमलाइट बटोरी थी.ये बात 90’s की थी. लेकिन दोनों अलग हो गए और उसके बाद दोनों ने कभी भी एक साथ काम नहीं किया. लेकिन, इतने साल बाद ये दोनों सितारे एक बार फिर से वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे. इसे लेकर हाल ही में रवीना ने बात की और बताया कि आखिर सेट पर दोनों के बीच कैसा माहौल रहा.

सब अब दोस्त बन गए

जूम के पॉडकास्ट में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और अपने रिलेशनशिप को साथ ही शिल्पा शेट्टी को लेकर बात की. रवीना ने कहा- ‘हम सब अब दोस्त बन गए हैं. उस वक्त हम सब काफी यंग थे. एक ही इंडस्ट्री में है. इन सब चीजों से कौन नहीं गुजरा. कौन लिंकअप,ब्रेकअप , रिलेशनशिप से नहीं गुजरा.कौन नहीं? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं. हम सब दोस्त हैं.हम आगे बढ़ चुके हैं. अपने परिवारों के लिए और बच्चों के लिए बहुत खुश हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

बड़ा होना पड़ता है

रवीना ने आगे कहा- ‘वेलकम 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हमने अपनी पूरी टीम के साथ खूब एन्जॉय किया. फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब हंसे मजेदार फिल्म थी.आपको बड़ा होना पड़ता और समझदार होना पड़ता है. हम सब एक दूसरे के लिए खुश हैं.अक्षय और मैं हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं.’ 

 

 

दो साल पुराने इंटरव्यू में क्या कहा था रवीना ने?
एक्ट्रेस ने कहा था- हम मोहरा के दौरान एक हिट जोड़ी थे. आज भी हम पब्लिकली मिलते हैं. तो बातचीत करते हैं. हर कोई अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता है. लड़कियां उस जमाने से अपने कॉलेज में हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती हैं. लेकिन, एक टूटी हुई सगाई आज भी मेरे दिल में छपी हुई है. पता नहीं क्यों? आपको बता दें, रवीना और अक्षय 20 साल बाद एक साथ कैमरे पर ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे. ये फिल्म इसी साल 26 जून को रिलीज होगी.