
Parineeti Chopra Son Room: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. इस समय हसीना अपने हैप्पी स्पेस में हैं. वो अपनी मदरहुड जर्नी को काफी एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में लाडले बेटे नीर की नर्सरी की इनसाइड झलक फैंस को दिखाया है. उन्होंने अपने बेटे का कमरा काफी आलीशान बनाया है, जिसे देखने के बाद फैंस उससे अपनी नजरें तक नहीं हटा पाएंगे.
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लाडले बेटे नीर की नर्सरी को दिखाया. एक्ट्रेस ने बताया कि अब वो बेटे के रूम में अपनी जिंदगी का 99.9% टाइम स्पेंड करती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि ‘पिछले 3 महीने से मैं सिर्फ सोने के लिए कहीं दूसरी जगह जाती हूं और नींद भी पूरी नहीं हो पाती. नई मॉम की नई प्रॉब्लम. लोग सोचते हैं कि मैं बहुत लाउड, फन और कैजुअल इंसान हूं, लेकिन 50% मैं काफी शांत इंसान भी हूं. इसलिए नर्सरी के लिए हम ऐसा रूम चाहते थे, जो सेंचुरी जैसा हो.’
बेटे की नर्सरी पर आया फैंस का दिल
एक्ट्रेस परिणीति के बेटे की नर्सरी में बहुत खूबसूरत बेज कलर का पालना रखा हुआ है. धारीदार वॉलपेपर और सफेद पैनल वाली दीवार हैं. रूम में विंटेज कारपेट बिछाया गया है. रूम में ट्रांसपेरेंट पर्दे, लाइट कलर के ही सॉफ्ट टॉप रखे हुए हैं. थीम से ही मैचिंग कर्वी अलमारी और लैंप रखी हुई है.
कमरे में एक्ट्रेस परिणीति के बेटे नीर के नाम के कस्टमाइज्ड कुशन्स भी हैं. बेटे नीर के कमरे में सभी कलर्स का काफी लाइट और सटल रखे हुए हैं विंटेज कार के आर्टवर्क से कमरे को सजाया गया है. बेटे के रूम को कपल ने काफी सिंपल और क्लासी रखा है, जिससे काफी शांत और पीसफुल वाइब्स मिल रही है. वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बेटे के रूम में एस्थेटिक और जेंटलमैन वाइब्स चाहिए थी.
‘बेटे के कमरे में बिताते सबसे ज्यादा वक्त’
वहीं परिणीति के पति राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने अपनी स्टडी को बेटे की नर्सरी में कन्वर्ट किया है. पहले ऑफिस से आकर जहां वो अपनी स्पीच लिखते थे, नोट्स बनाते या काम करते थे. उसे अब उन्होंने बेटे को सौंप दिया है. राघव और परिणीति ने बताया कि उनके बेटे नीर का कमरा उनके घर का दिल है, जो उन दोनों के दिल के काफी करीब है. दोनों ही बेटे के कमरे में सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं.
राघव चड्ढा ने किया पोस्ट पर कमेंट
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बेटे ने इतनी खूबसूरत नर्सरी बनाने का क्रेडिट राघव ने पत्नी को दिया है. उन्होंने कहा कि परिणीति ने ही कमरे को डिजाइन किया है और पूरा कॉन्सेप्ट भी उन्हीं का था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेटे की नर्सरी का वीडियो शेयर किया और इसके साथ कैप्शन में लिखा ‘हमारे दिल का टुकड़ा.’ पोस्ट पर राघव ने कमेंट करते हुए लिखा ‘हमारी दुनिया के अंदर हमारी छोटी सी दुनिया.’

