)
Neena Gupta on Women Virginality: 66 साल की नीना गुप्ता (Neena Gupta) की इन दिनों ‘वध 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. नीना अपने बेबाक बयानबाजी और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए फेमस हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी लड़कों को वर्जिन लड़कियां ही चाहिए. नीना का ये बयान तूफान की तरह तेजी से वायरल हो गया.
शादी को लेकर लोगों की मानसिकता वही
नीना गुप्ता ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचीं. इस दौरान नीना ने लड़कों, लड़कियों और शादी को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में कहा- ‘लड़कों को शादी के लिए वर्जिन लड़की चाहिए. पुरुष शादी करते वक्त यही तो देखते हैं. उन्हें हर हाल में ऐसी लड़की चाहिए जो परिवार में एडजेस्ट हो सके. ये शुरू से चलता चला आ रहा है. आज भी कुछ बदला नहीं है.
बहुएं आज भी सिर पर…
इस बातचीत में शुभांकर ने नीना से कहा कि अब तो बहुत कुछ बदल गया है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कहां-कहां क्या क्या बदला है. कौन बोलता है कि ये सब कुछ ओपन हुआ. आप किस भारत की बात कर रहे हैं. हमारे यहां तो आज भी बहुत कुछ नहीं बदला है.बहुएं आज भी सिर पर पल्ला डालके सुबह ससुर के पैर छूने लगती हैं.
इस साल की वो पहली फ्लॉप फिल्म, जिसकी 144 घंटे में बदली किस्मत,कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ बनी नंबर 2
मेरे पिता की तरफ से…
इसी के साथ नीना गुप्ता ने अपनी फैमिली के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैं इसलिए ये सब नहीं कर रही हूं क्योंकि इंटरव्यू दे रही हूं. मेरे पिता की तरफ से एक रिश्तेदार थीं. उस लड़की की शादी मुंबई के एक लड़के से हुई थी.जब लड़की ने ससुराल में रहने से मना किया तो मेरे पिता ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया. फिर पता चला कि लड़की साईं बाबा को पूजती थी. ससुराल वाले चाहते थे कि वो उनके गुरु को माने. मेरी भांजी की सास तो पलंग के साथ टेबल पर फैमिली फोटो नहीं लगाने देती. अभी हमें बहुत बदलना है.’ आपको बता दें, नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’, 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई है. इसमें नीना के अलावा संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा और अक्षय डोगरा हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट 2022 में आया था.
