News in Brief

French President Emmanuel Macron Meets Bollywood Stars:  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने मुंबई दौरे के दौरान कई बॉलीवुड कलाकारों और फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की. इन सभी से कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की. इन हस्तियों में शबाना आजमी के अलावा कई नामी एक्टर्स, म्यूजिक कंपोजर भी नजर आए. 

बॉलीवुड सितारों संग दिखे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बॉलीवुडकई नामचीन सितारों संग को खास मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ इसमें शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज शामिल थे. कई कलाकारों के साथ वह बातचीत करते दिखे. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

अनिल कपूर से खासतौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बातचीत करते हुए दिखे. बॉलीवुड स्टार्स ने इस खास मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई फोटोज क्लिक करवाईं, जो अ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

Image

26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

इस मुलाकात से पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों (26/11) में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे की.  बता दें कि यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक दौरा है. इससे पहले वो मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे. फिर वो सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.

भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है, और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं. यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच बातचीत में इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई तरक्की का पूरा रिव्यू शामिल होगा.