News in Brief

Dhurandhar 2 Runtime: पिछले साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. करीब 3 घंटे 35 मिनट लंबी होने के बावजूद लोग थिएटर में टिके रहे और फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को रिलीज करने की तैयारी में हैं.

‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हाल ही में सीबीएफसी की वेबसाइट पर फिल्म का सर्टिफिकेट सामने आया है. फिल्म को UA 16+ रेटिंग मिली है और 9 फरवरी को इसे पास किया गया. सबसे खास बात ये है कि इसका टोटल रनटाइन 208 मिनट यानी करीब 3 घंटे 28 मिनट बताई जा रही है, जो पहले पार्ट से थोड़ी कम है.

दूसरा पार्ट में दिखाइ देंगे  नए ट्विस्ट

खबरों की मानें तो इस बार फिल्म की कहानी और भी ज्यादा जबरदस्त एक्शन और नए ट्विस्ट से भरी होगी. बताया जा रहा है कि कहानी हमजा अली मजारी या जस्किरत सिंह रंगी के शेर-ए-बालोच बनने के सफर पर आधारित होगी. रहमान डकैत की मौत के बाद वो कराची के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा जमाने और आईएसआई के फंडिंग नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश करेगा. साथ ही ‘बड़े साहब’ की असली पहचान भी सामने आएगी.

2 घंटे 4 मिनट की वो सबसे महंगी फिल्म… जिसने 27 साल पहले रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1817 करोड़, अब OTT पर कर रही राज

दूसरे पार्ट में बड़े साहब से टकराएगा हमजा 

फिल्म में रणवीर सिंह और ‘बड़े साहब’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है. दर्शक इस आमने-सामने की भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चर्चा ये भी है कि यामी गौतम फिल्म में एक खास कैमियो करती नजर आएंगी. वे एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में दिख सकती हैं, जो कहानी में नया मोड़ लाएगा और सस्पेंस को और बढ़ा देगा. हाल ही में मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है. 

‘टॉक्सिक’ से टकराएगी ‘धुरंधर 2’

हालांकि, टीजर में फिल्म की असली कहानी को पूरी तरह छुपाकर रखा गया है. पहले पार्ट की तरह इस बार भी मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखने की रणनीति अपनाई है. दर्शकों को सिर्फ झलक दिखाई गई है. बता दें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से होने जा रहा है. इस फिल्म में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी नजर आएंगी.