News in Brief

Rashami Desai Abused By Sidharth Shukla On Set: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इन दोनों ने साथ में टीवी शो ‘दिल से दिल तक’ में काम किया था और लोगों का दिल जीता था. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. लेकिन असल जिंदगी में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूजे को पसंद नहीं करते थे. यहां तक कि ‘बिग बॉस 13’ में भी दोनों के काफी झगड़े फैंस को देखने को मिले थे. इन दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हो गई थी कि एक्ट्रेस ने उनपर कॉफी भी फेंक दी थी. सालों बाद अब दोनों को लेकर को-स्टार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया और बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को सेट पर बहुत भद्दी गालियां दी थी और बहुत बार उन्हें गलत दिखाने की कोशिश की थी. 

‘गंदी गालियां देते थे सिद्धार्थ’
टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि ‘मैं ये नहीं कहूंगी कि रश्मि बिल्कुल सही थी. लेकिन वो अच्छी इंसान थी, जिसके साथ काम किया जा सके. वो सबके साथ मिलकर रहती थी. हम साथ रहते थे, खाते थे. मैंने कभी भी उन्हें किसी के साथ बदसलूकी करते नहीं देखा. उसे जो चाहिए वो चाहिए, लेकिन उसका अपना तरीका होता था. मैंने कभी भी उसे गाली-गलौज करते नहीं देखा था. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला बहुत ज्यादा गंदी गालियां देते थे.’ 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

‘बिग बॉस में बिल्कुल विपरीत थी चीजें’
एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने आगे बताया कि ‘सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जो चीजें दिखाई गई थी, वो इसके बिल्कुल विपरीत थे. मुझे ठीक-ठीक याद नहीं, लेकिन उस वक्त कुछ ऐसा माहौल बना दिया गया था. जिसमें रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था. जैसे रश्मि परेशानियां खड़ी करती हो. लेकिन असल में वो महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्वक नहीं था. उनके लिए गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था.’

‘सिद्धार्थ को सेट से बाहर जाने के लिए कहा गया’
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि और जैस्मिन दोनों के साथ ही कभी दोस्त नहीं रहे, कभी किसी एक के साथ मिलकर दूसरी को निशाना बनाते थे. सेट पर रैगिंग करते थे और गंदी भाषा का इस्तेमाल होता था.’ उन्होंने बताया कि ‘एक समय शूटिंग पर ऐसा भी आया, जब सिद्धार्थ शुक्ला को सेट से बाहर जाने तक के लिए कह दिया गया था, लेकिन चैनल की मां पर उन्हें वापस बुलाया गया था.’