
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी, 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर की टीम उनकी देख-रेख में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रही है. वहीं सलीम खान का हालचाल लेने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां अस्पताल के बाहर दिखाई दीं. हालांकि इस समय उनकी कंडीशन स्टेबल बताई जा रही है और अभी वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. लेकिन इसी बीच ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं कि सलमान खान लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों से नाराज हैं. एक्टर की इस नाराजगी के पीछे आखिर क्या वजह है?
आखिर क्यों सलमान हैं नाराज?
इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि सलमान खान अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और वो उनकी हर छोटी-बड़ी चीजों का ख्याल रखते हैं. वहीं जब बात हो उनके पिता सलीम खान की तबीयत की तो वो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतते हैं. लेकिन लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से इस बार एक भूल हो गई, जिसके चलते भाईजान का मूड बिगड़ गया है. दरअसल सलमान खान को ये बात अच्छी नहीं लगी कि डॉक्टर ने सलीन खान की सेहत के बारे में मीडिया को जानकारी दे दी. एक मैग्जीन रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर और उनके परिवार ने अस्पताल अधिकारियों से सलीम साहब की सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रेस के साथ शेयर ना करने की रिक्वेस्ट की थी क्योंकि परिवार इस खबर को लेकर प्राइवेसी चाहता था.
http://zeenews.india.com/hindi/entertainment/video/salman-khan-returning-from-hospital-after-seeing-father-looking-sad-and-tired-fans-heart-broke/3113489
प्राइवेसी चाहता है परिवार
सोर्स के मुताबिक, हेल्थ एक पर्सनल मामला है, जिसके चलते उन्हें मीडिया के साथ कोई भी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए और परिवार को ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कौन उनसे मिल सकता है या नहीं. वहीं सलमान खान के परिवार के करीबी सोर्स ने बताया कि ‘एक्टर और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक बयान से खुश नहीं है और उन्होंने अधिकारियों को पहले से ही बता दिया है कि वो कोई भी और जानकारी को पब्लिक नहीं करना चाहते हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ने क्या कहा?
लीलावती के डॉक्टर डॉ. जलील पारकर ने बुधवार को हॉस्पिटल के बाहर मौजूद मीडिया से बात की और खुलासा किया कि सलीम खान को दिमाग में मामूली ब्लड क्लॉटिंग हुआ था, उसके बाद एक जरूरी ट्रीटमेंट दिया गया. डॉक्टर ने आगे बताया कि ‘उन्हें दौरे पड़ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था. हमने उनका इलाज किया. उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा ताकि उनकी हालत और न बिगड़े. ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि उनकी हालत गंभीर थी. हमने सभी जरूरी जांचें की हैं. आज हमने उनकी एक छोटी सी सर्जरी की है. मैं इसके बारे में पूरी तरह से नहीं बताऊंगा. वो ठीक हैं. उनकी हालत पहले से बेहतर है. उन्हें ICU में भर्ती कर दिया गया है. कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. उनकी हालत काफी अच्छी है. मैं समझता हूं कि उम्र भी एक कारण है. इसलिए ठीक होने में समय लगेगा.’

