News in Brief

‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह को बीते कुछ दिनों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा धमकी दी जा रही है, जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी. लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने एक्टर को ये धमकी वॉइस नॉट के द्वारा भेजी थी, जो कि अमेरिका के एक नंबर से आई थी. खबरों की मानें तो क्राइम ब्रांच इस समय उस अमेरिका के नंबर की जानकारी कर रहा है और सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए अमेरिका की एजेंसियों से कॉन्टैक्ट कर रही है.

क्राइम ब्रांच का खुलासा
अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक नया खुलासा हुआ है. फिरौती की मांग करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर है, जिसने वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी. खबरों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि की गई है. 

अमेरिका के नंबर से मिली धमकी
कुछ समय पहले सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी. वहीं कुछ समय बाद ही रणवीर सिंह के मैनेजर को धमकी भरे वॉइस नोट आने लगे, जिसके बाद पुलिस चौकन्ना हो गई. अब  मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है कि वॉइस नोट अमेरिकी नंबर से आया था और इसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और कहा गया कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो एक्टर और उनके स्टाफ को नुकसान पहुंचाया जा सकता है.  

Add Zee News as a Preferred Source

धमकी भरे वॉइस नोट में क्या था?
जिन लोगों को पता नहीं है उन्हें बता दें कि ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह और ‘सिंघम’ निर्देशक रोहित शेट्टी को अब तक दो बार धमकी मिल चुकी है. रोहित शेट्टी के घर के बाहर 10 फरवरी को पांच राउंड फायरिंग के बाद 10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली धमकी दी गई. जिसके बाद 13 फरवरी को फिर से धमकी दी गई, जिसकी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने जिम्मेदारी ली है. पहली धमकी में रणवीर सिंह से कहा गया है कि ‘रणवीर सिंह तूने सलाह दी थी न शिकायत करने की रोहित शेट्टी को, अब तुम्हे बताएंगे तुम्हारी 7 पुस्ते कुछ न बिगाड़ पाएंगी हमारा. तुम दोनों के जितने मैनेजर है, वो कहा रहते है, कब आते है, कब जाते है, परिवार कहा रहता है. सब पता है. एक एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे वरना सुधर जाओ.’