News in Brief

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की अब नकल करना या उन पर मीम्स बनाना महंगा पड़ सकता है. एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का एक बेहद फेमस डायलॉग ‘खामोश’ दशकों बाद भी उनके फैंस को काफी पसंद है. शत्रुघ्न सिन्हा को हाल ही में पर्सनैलिटी राइट्स में काफी राहत मिली है. दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शत्रुघ्न के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनके नाम, चेहरे, आवाज और सिग्नेचर डायलॉग ‘खामोश’ का बिना अनुमति के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है.     

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
कोर्ट के मुताबिक ये सब उनकी निजी और पर्सनल पहचान है और कोई भी व्यक्ति या कंपनी उनकी मर्जी के बिना इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं. कोर्ट ने इंटरनेट से ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने का आदेश दिया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने शत्रुघ्न को बड़ी राहत देते हुए उनके पर्सनल अधिकारों की सुरक्षा का आदेश दिया है. कोर्ट ने विभिन्न वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट्स, एआई संस्थाओं और अज्ञात व्यक्तियों पर उनके नाम, फोटो, आवाज और मशहूर डायलॉग ‘खामोश’ के बिना परमिशन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. शत्रुघ्न सिन्हा ने व्यावसायिक बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन को लेकर मुकदमा दर्ज किया था. 

एडवोकेट हिरेन कामोद के जरिए फाइल की गई पिटीशन में पुराने एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा और उनके नाम, इमेज और उनकी मशहूर पंचलाइन ‘खामोश’ समेत दूसरी पर्सनल खूबियों की बिना इजाजत इस्तेमाल पर परमानेंट रोक या ऑर्डर की मांग की गई है. एक्टर के वकीलों ने कहा कि शत्रुघ्न की पहचान में उनकी अपनी किमती संपत्ति है, लेकिन कई लोग और कंपनिया उनकी इजाजत के बिना इसका इस्तेमाल करते है और पैसा कमाते हैं. ये एक तरह से धोखा है, जहां दूसरे लोग एक्टर के नाम का फायदा उठाकर अपना सामान बेच रहे हैं. एक्टर ने कोर्ट से राहत की मांग की, क्योंकि उनकी पहचान का इस्तेमाल करके नकली सामान धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

कई सितारों ने किया मामला दर्ज
बता दें कि हाल के दिनों में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अदालत ने इसी तरह का एक फैसला अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार के पक्ष में भी सुनाया था.