News in Brief

BAFTA Pays Tribute to Dharmendra: लंदन में हो रहे ’79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड’ में बॉलीवुड के उस नामचीन चेहरे को ट्रिब्यूट दिया गया जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई साल तक धाक जमाए रखी. बीते साल इनकी मौत ने लोगों को खूब रुलाया और सोशल मीडिया पर तो मानों फैंस के मैसेज का सैलाब सा आ गया था. जी, हां हम बात कर रहे हैं वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की. धर्मेंद्र का निधन बीते साल 24 नवंबर को हुआ था. ऐसे में एक्टर को याद करते हुए BAFTA अवॉर्ड में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

याद आए धर्मेंद्र 

संडे नाइट को हुए इस अवॉर्ड में सिंगर जेसी ने कई सितारों को इस अवॉर्ड फंक्शन से स्टेज से याद किया. इन सितारों की तस्वीरों स्टेज पर लगी स्क्रीन पर फ्लैश हुईं जिसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे शामिल थे. एक-एक करके स्क्रीन पर टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लालो शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर की फोटो दिखी. लेकिन, जैसे ही धर्मेंद्र की फोटो स्क्रीन पर आई तो उनके चाहने वालों का दिल भर आया. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

89 की उम्र में हुई मौत
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को हुआ. इनकी मौत ने बॉलीवुड से लेकर करीबी रिश्तेदार, फैमिली और उनके फैंस सभी को अंदर से तोड़कर रख दिया था. धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में लोग ही-मैन के नाम से बुलाते थे. इन्होंने करीबन 6 दशक तक राज किया.

‘नमस्कार…’ BAFTA नाइट में छाईं आलिया भट्ट, हिंदी स्पीच ने जीता सबका दिल, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

ये थी आखिरी फिल्म

‘शोले’ से लेकर ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ में इनकी अदाकारी ने सभी को इंप्रेस कर दिया था. इनकी स्क्रीन प्रजेंस से लेकर अपने किरदार में डूब जाने की कला लोगों को इतनी रास आई कि समय के साथ इनका चार्म बढ़ता रहा. धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने वाला जैसे ही वीडियो BAFTA से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस के मैसेज से सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इंटरनेशनल स्टेज पर धर्मेंद्र को याद किए जाने को प्राउड मोमेंट बताया तो किसी की आंखें नम हो गई. धर्मेंद्र आखिरी बार स्क्रीन पर 1 जनवरी, 2026 को रिलीज फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आए थे.