News in Brief

Rakhi Sawant Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के मां बनने की खबर जैसे ही सामने आई, लोगों के होश ही उड़ गए. कुछ लोग उन्हें बधाई देने लगे तो कुछ ने उन्हें तंज भी कसा. ऐसे में ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें तंज कसती नजर आ रही हैं. राखी सावंत जिनके वीडियोज अक्सर लोगों का इंटरटेनमेंट करते हैं आज उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है.

प्रेग्नेंट होते ही शादी

राखी सावंत (Rakhi Sawant) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो आलिया का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसती नजर आ रही हैं, उन्होंने इस वीडियो में कहा कि जैसे ही वो प्रेग्नेंट होंगी तभी वो शादी कर लेंगी और आजकल ऐसा ही हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही लोग समझ गए कि इशारा किसकी तरफ हो रहा है. कुछ लोगों ने तो वीडियो में साफ कह दिया कि राखी किसपर निशाना साध रही हैं.

 

आदिल के साथ रिलेशनशिप में 

राखी (Rakhi Sawant) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ ज्यादा नजर आती हैं. राखी सावंत कभी भी अपने रिलेशनशिप को छिपाकर नहीं रखतीं बल्कि वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हर बात फैंस से शेयर करती रहती हैं. राखी अपने पति को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहीं. हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली. शादी टूटने के कुछ दिन बाद ही राखी आदिल दुर्रानी नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में आ गईं. आपको बता दें कि राखी आदिल से उम्र में काफी बड़ी हैं और धीरे-धीरे वो आदिल के लिए अपने कपड़े पहनने का तरीका भी बदल रही हैं.

यह भी पढ़ें- ‘आश्रम 3’ के हिट होते ही ईशा हुईं और भी बोल्ड, बिना ब्रा पहने ही शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें