
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Love Story: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साल 2012 में अपने करियर का आगाज किया था तो वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 2007 में सांवरिया से डेब्यू किया. तब शायद ही भगवान ही जानते थे कि इन दोनों को कैसे और कहां मिलना है. सोनम कपूर, दीपिका, कैटरीना जैसी हसीनाओं को दिल देने वाले रणबीर की आंखें जब आलिया से टकराई तो बस वहीं पर अटक गई. ये सिलसिला शुरू हुआ था ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के सेट से.
शूटिंग के दौरान हुआ प्यार
ब्रह्मास्त्र फिल्म पर काम कई साल पहले ही शुरू हो गया था. सात साल पहले इस फिल्म को लेकर पहली बार आलिया और रणबीर मिले थे. फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो धीरे-धीरे इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. आलिया कई बार कह चुकी हैं कि वो रणबीर पर पहले से ही फिदा थीं लेकिन जब दोनों ने साथ काम किया तो दिल और भी धड़क उठे. पहली बार सोनम कपूर के रिसेप्शन में जब ये कपल साथ पहुंचा तो इनके प्यार की खबर हर किसी को हो गई. शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार और भी परवान चढ़ा और फिर इन्होंने इश्क को जगजाहिर कर दिया.
फिल्म पूरी होते ही कर ली शादी
दोनों ने एक दूसरे को कई साल डेट किया, अच्छे से जाना और परखा. शायद इन्होंने तय किया था कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग होते ही ये शादी कर लेंगे और ऐसा ही हुआ. जैसे ही बनारस में दोनों ने फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट खत्म किया दोनों शादी के बंधन में बंध गए. अप्रैल में दोनों ने फेरे लेकर इस प्यार को नया नाम दिया. यानि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान प्यार तो शूटिंग होते ही शादी और अब जिस बात का इंतजार था उनका ऐलान भी दोनों ने कर दिया है.
ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले सुना दी गुड न्यूज
दोनों की शादी को ढाई महीने होने वाले हैं और अब आलिया ने गुड न्यूज भी सुना दी है. इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कन्फर्म किया है कि वो मां बनने जा रही हैं. दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. तो है ना दोनों की जिंदगी में ब्रह्मास्त्र का कमाल कनेक्शन.
यह भी पढ़ेंः Neetu Kapoor Family Photo: नीतू कपूर ने फैमिली फोटो से आलिया भट्ट को कर दिया क्रॉप, क्या सास-बहू में चल रही कोई अनबन?
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक

