News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए वह आए दिन अपने फैंस के साथ कम्युनिकेट करते रहते हैं. हाल ही में अनुपम ने अपने फैंस के लिए एक खुला ऑफर दिया है जिसके तहत उनके एक वीडियो को टाइटल देने वाले को वह एक खास सरप्राइज तोहफा देंगे.

क्या है वीडियो?
वो तोहफा क्या होगा ये तो अनुपम ने नहीं बताया लेकिन उनके इस वीडियो को पोस्ट करते ही फैंस में जैसे होड़ सी मच गई है. वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher) सड़क किनारे से गुजरते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में साइक्लोन ताउते के चलते हुई तबाही नजर आ रही है. पेड़ टूटे पड़े हैं और आसपास से लोग साइकिल पर व पैदल गुजरते दिखाई पड़ रहे हैं.

कैसा है वीडियो?
वीडियो के बैकग्राउंड में एक सस्पेंस म्यूजिक बज रहा है जो कि इस स्लोमोशन वीडियो को और भी ज्यादा अपीलिंग बना रहा है. ये वीडियो किसी शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है क्योंकि अनुपम ने हैश टैग शॉर्ट फिल्म दिया है. वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, ‘इस वीडियो क्लिप को टाइटल दीजिए और पाइए मुझसे एक सर्प्राइज उपहार.’

इनाम का दिया ऑफर
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने लिखा, ‘अगर आप इस वीडियो क्लिप को टाइटल देंगे तो वो क्या होगा? सबसे अच्छे जवाब को मुझसे मिलेगा एक सरप्राइज. वीडियो को मेरे दोस्त द्वारा शूट किया गया है. चलिए. पहनिए अपनी सोचने वाली टोपी.’ बता दें कि हाल ही में अनुपम ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह गरीब बच्चों से बातचीत करते नजर आए थे.

इसे भी पढ़ें:  Urvashi Rautela ने बेडरूम में बाथरोब पहनकर दिए दिलकश पोज, SEE PHOTOS

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें