सीरियल अनुपमा (Anupama) बीते 5 सालों से राजन शाही (Rajan Shahi) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की शान बना हुआ है. बीते 5 सालों में इस शो की कहानी काफी बदल चुकी है. समय के साथ मेकर्स ने अनुपमा को बूढ़ा बना दिया है. हालांकि अनुपमा के तेवरों में अब भी कोई कमी नहीं आ रही है. हाल ये है कि अनुपमा अब भी सबको आंखें दिखा रही है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा रजनी को माफकरने से इनकार कर देती है. चॉल के लोग भी अनुपमा को मुंबई में रोकने की कोशिश करते हैं. हालांकि प्रार्थना का एक फोन आते ही अनुपमा अपने घर वापस आ जाती है. यहां पर आते ही वसुंधरा अनुपमा से माफी की भीख मांगती है. वसुंधरा दावा करती है कि अनुपमा की सच्चाई ने उसके परिवार को बचा लिया. वसुंधरा अनुपमा और उसके परिवार को पूरे सम्मान के साथ अपने घर बुलाती है, इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बवंडर खड़ा होने वाला है. सीरियल अनुपमा में कुछ ऐसा होगा कि वसुंधरा एक बार फिर से विलेन बन जाएगी.
गौतम को लगने वाली है जोरदार मिर्ची
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, वसुंधरा का जन्मदिन मनाने के लिए अनुपमा पूरे परिवार के साथ कोठारी हाउस जाएगी. यहां पर परिवार के लोग अनुपमा का स्वागत करेंगे. जिंदगी में पहली बार वसुंधरा अनुपमा को अपने गले लगाने वाली है. अनुपमा वसुंधरा का ये अंदाज देखकर चौंक जाएगी. वहीं पराग भी अनुपमा की दिल खोलकर तारीफ करेगा. अनुपमा और उसके परिवार को इतना प्यार मिलते देखकर गौतम को मिर्ची लग जाएगी. वहीं माही भी अनुपमा को देखकर खुश नहीं होगी. माही इस बात का मातम मनाएगी कि पराग ने उसे उठाकर गेस्ट हाउस में पटक दिया. माही गौतम से कहेगी कि उसे जल्द से जल्द अपनी जगह वापस चाहिए.
गुस्से का घूंट पीने वाली है वसुंधरा
गौतम माही को यकीन दिलाएगा कि वो एक एक करके सबसे बदला लेगा. दूसरी तरफ राही और प्रेम भी रोमांस करेंगे. प्रेम राही से फैमिली प्लान करने के लिए कहेगा, राही मां बनने से मना कर देगी. ये बात वसुंधरा के कानों तक पहुंच जाएगी. राही की बातें वसुंधरा का पारा हाई कर देंगी. हालांकि समय की नजाकत को देखते हुए वसुंधरा अपनी जबान पर ताला लगा लेगी.
