News in Brief

नई दिल्ली: टीवी जगत के बहुचर्चित शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अनुपमा अस्पताल में भर्ती है और उसकी सांसें जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. इस बीच डॉ अद्वैत ने शो से अलविदा कह दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी. 

डॉ अद्वैत ने छोड़ा शो

‘अनुपमा’ (Anupamaa) में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर एंट्री करने वाले डॉक्टर अद्वैत खन्ना शो को अलविदा कह दिया है. डॉ अद्वैत के रूप में अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई. शो छोड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही के साथ नजर आ रही हैं. इस इमोशनल पोस्ट में उन्होंने पूरी जानकारी दी है. 

पोस्ट में लिखी दिल की बात

इस पोस्ट में अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) ने लिखा- ‘एक और खूबसूरत यात्रा का अंत हो गया… अंत तो हुआ लेकिन ये यात्रा प्यार, हंसी-खुशी और पागलपन से भरी है. इसका श्रेय जाता है सबसे अलग सोच रखने वाले हमारे रंजन, उनकी शानदार टीम और अद्भुत एक्टर्स को. क्योंकि हमारी इंडस्ट्री और काम की जगह प्रेशर की वजह से इंसान को अपना DNA बदलने पर मजबूर करती है. लेकिन इस शख्स ने उन सारे मिथ को तोड़ दिया. सेट पर हंसते चेहरे रंजन की ही झलक हैं… आपकी अच्छी, दयालुता और उदारता सेट पर नजर आती हैं’.

अनुपमा के डॉक्टर का निभाया था किरदार

उन्होंने लिखा- ‘मैं आपको ‘अद्वैत’ के लिए दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं’. बता दें कि अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) ने ‘अनुपमा’ में डॉक्टर अद्वैत खन्ना बनकर तब एंट्री ली थी जब शो की लीड अनुपमा (Anupamaa) यानी एक्ट्रेस रूपा गांगुली (Rupali Ganguly) के किरदार को कैंसर डिटेक्ट हुआ था. हालांकि, बेहद कम समय में ही अपूर्व (Apurva Agnihotri) ने इस शो को अलविदा भी कह दिया. 

यह भी पढ़ें- 22 की उम्र में शादी करना चाहती थीं जितेंद्र की बेटी, 2 साल पहने बनीं बिन ब्याही मां

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें