News in Brief

नई दिल्ली: टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर की जगह एक बार फिर ‘अनुपमा’ (Anupamaa) ने कब्जा ली है. शो में लगातार ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं. काव्या और वनराज (Kavya Vanraj Wedding) की शादी भी हो गई है लेकिन ड्रामा अब भी अपनी चरम सीम पर है. आज अनुपमा में क्या होने वाला है, आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं. 

अब तक आपने देखा…

अब तक आपने देखा कि वनराज और काव्या (Vanraj Kavya Wedding) की शादी हो गई है. शादी के बाद शो में बाबूजी की भी एंट्री हो जाती है. वहीं, बा ने काव्या को अपनी बहू मानने से इंकार कर दिया. 

काव्या करेगी खुद का गृहप्रवेश

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या शादी के बाद अनुपमा (Anupamaa) को ताना मारेगी, जिसका जवाब अनुपमा (Anupamaa) बहुत अच्छे से देगी. काव्या सभी घरवालों से माफी मांगेगी, फिर भी बा काव्या का गृह प्रवेश करवाने से मना कर देगी. ऐसे में काव्या खुद गृहप्रवेश करने की ठानती है और वनराज के साथ घर में कदम रखकर सबका आशीर्वाद लेती है. 

वनराज को छोड़कर चले जाएंगे सभी घरवाले

सभी घरवाले अनुपमा (Anupamaa) के साथ रहने का फैसला लेते हैं और वनराज काव्या (Vanraj Kavya) को छोड़कर चले जाते हैं. वहीं, काव्या वनराज (Kavya Vanraj) को भरोसा दिलाने की कोशिश करती है कि वो सभी घरवालों को वापस ले आएगी. वनराज (Vanraj) गुस्से में काव्या को खूब सुनाएगा और काव्या उसे मनाने की लगातार कोशिश करती रहेगी. 

यह भी पढ़ें- करण मेहरा से नाम जुड़ते ही हिमांशी पराशर ने की ऐसी हरकत! खड़े हो जाएंगे निशा रावल के कान

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें