फिल्म- स्पोर्ट्स के पावर कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी लंबे समय से इंडिया छोड़कर लंदन में अपनो बच्चों के साथ रह रहे हैं. मगर अब शायद इस जोड़ी ने भारत वापस आने का फैसला ले लिया. दरअसल इस पावर कपल ने रियल स्टेट में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. अनुष्का- विराट द्वारा अलीबाग के रायगढ़ जिले में लगभग 38 करोड़ रुपए की एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी गई है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा डॉक्यूमेंट के मुताबिक, ये डील 13 जनवरी, 2026 को रजिस्टर कराई गई है.
₹2.27 करोड़ की स्टांप मनी
अनुष्का-विराट द्वारा खरीदी गई ये जमीन ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक, कुल जमीन का एरिया 21,010 वर्ग मीटर है, जो लगभग 5.19 एकड़ के बराबर है, जो कि किसी सेलिब्रिटी द्वारा की गई सबसे महंगी डील में से एक है. वहीं इस डील के बारे में बात करते हुए, सीआरई मैट्रिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा द्वारा अलीबाग में 21,000 वर्ग मीटर से अधिक जमीन का टुकड़ा खरीदना एक बेहतरीन ‘सेलिब्रिटी सिग्नल’ का एग्जांपल है. इस तरह के सौदे आमतौर पर लोकल लोगों द्वारा किए जाते हैं, खासकर जब इसमें ₹2.27 करोड़ का स्टांप मनी शामिल हो, जो डील को पक्का करता है.
ये सेलिब्रिटीज में कर चुके हैं रियल एस्टेट में इन्वेस्ट
अनुष्का और विराट की इस बड़ी डील के बाद वो अलीबाग की उन सेलिब्रिटी में शामिल हो गए हैं, जो रियल एस्टेट में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं और इसके लिए काम भी कर रहे हैं. वहीं अनुष्का और विराट से पहले कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन और सुहाना खान सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पास इस एरिया में जगह होने की खबरें हैं.
