News in Brief

Charu Asopa Rajeev Divorce: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई और भाभी राजीव सेन और चारु असोपा (Charu Asopa) का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है. आए दिन सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की तरफ से कुछ ना कुछ लगातार पोस्ट हो रहा है जो इन दोनों के कड़वे रिश्ते की सच्चाई बयां कर रहा है. वहीं तलाक के बीच चारु असोपा को ऐसी खुशखबरी मिली है  जिसके बाद चारु खुशी से झूम उठी है.

लाल ड्रेस में ढाया कहर

चारु असोपा (Charu Asopa) ने अपनी इस खुशखबरी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस सुर्ख लाल रंग की ड्रेस पहनकर गाने पर झूमती हुई दिखाई दे रही हैं.

 

 

तस्वीर शेयर कर किया खुलासा

चारु असोपा ने अपनी बेटी जियाना के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में चारु जियाना को पकड़े हुए खड़ी हैं और जियाना के हाथ में ट्रॉफी है. एक्ट्रेस ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘शुक्रिया उभरती हुई प्रभावशाली बिजनेस वूमन का भारत आइकन अवॉर्ड मुझे दिया. ये मेरे लिए बहुत खास है. मैं इसे अपनी बेटी को देना चाहती हूं.’

 

 

तलाक पर किया रिएक्ट

तलाक की खबरें जैसे ही वायरल हुईं तो चारु असोपा ने भी सोशल मीडिया पर इन खबरों पर रिएक्ट किया. कुछ दिन पहले चारु  असोपा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोट शेयर किया था. इस कोट में लिखा था- ‘दूरियां कभी भी रिश्ते को खत्म नहीं करती लेकिन कम बातचीत और देर से जवाब कर देते हैं.’

 

charu asopa

 

खराब मोड़ पर पहुंचा रिश्ता

ईटाम्स की रिपोर्ट के अनुसार चारु असोपा और राजीव सेन ने से इस बार अलग होने के लिए कानूनी रास्ता अपना लिया है. खबरों की मानें तो दोनों के बीच दिक्कतें रिश्ते की शुरुआत से ही थी लेकिन कई बार इन दोनों का पैचअप हो गया. लेकिन इस बार इन दोनों का रिश्ता किस करवट लेता है ये वक्त ही बताएगा.

 

यह भी पढ़ें-  Samantha Prabhu on Naga Chaitanya Aaffair: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, जवाब कर देगा हैरान

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक