
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की मार पूरी दुनिया झेल रही है. इस महामारी के चलते देश में कई लोग रोजाना अपनी जान गंवा रहे हैं. बड़े-बड़े सितारे भी इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच एंटरटेनमेंट जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है. आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) में काम कर चुकी अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ (Ryinku Singh Nikumbh) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया.
आईसीयू में एडमिट थीं रिंकू
खबरों की मानें तो, रिंकू सिंह निकुंभ (Ryinku Singh Nikumbh) की कजिन बहन का कहना है, ‘चंदा सिंह निकुंभ ने बताया कि 25 मई को उनको कोविड संक्रमित पाया गया था. वो होम आइसोलेशन में ही थीं. चूंकि उनका बुखार कम नहीं हो रहा था, इसलिए हमने कुछ दिनों के बाद अस्पताल ले जाने का फैसला किया. अस्पताल में डॉक्टरों ने महसूस नहीं किया कि उसे आईसीयू बेड की आवश्यकता है और वह शुरू में एक सामान्य कोविड वार्ड में थी. अगले दिन उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. वह अपने निधन के दिन तक आईसीयू में भी ठीक हो रही थी. लेकिन वो आशा खो रही थी और उसे लगा कि वो जीवित नहीं रह सकती. वह अस्थमा की भी मरीज थीं.
घर में कई लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
चंदा सिंह निकुंभ (Chanda Singh Nikumbh) आगे कहती हैं, ‘वह काफी खुशमिजाज और एनर्जी से भरपूर थीं. यहां तक कि वह जब अस्पताल में भर्ती थीं, तब भी लोगों की मदद कर रही थीं. वह हाल में एक शूट के लिए गोवा जाने वाली थीं. लेकिन कोविड-19 से बचाव के चलते हमने उन्हें रोक दिया था. वह घर में संक्रमित हुई थीं. उनके घर में कई लोगों की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई थी जो अभी तक रिकवर नहीं हुए हैं.
रिंकू ने कई टीवी सीरियल्स में किया काम
आपको बता दें, रिंकू सिंह निकुंभ (Ryinku Singh Nikumbh) आखिरी बार फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में नजर आईं थीं. व्हिसलिंग वुड्स से पोस्ट ग्रेजुएट करने वालीं रिंकू सिंह निकुंभ को टीवी शो ‘चिड़ियाघर’, ‘मेरी हानिकारक बीवी’ और ‘बालवीर’ में भी देखा गया था.
यह भी पढ़ें- शादी के बाद वनराज को छोड़ देंगे घरवाले, एक कमरे में अनुपमा संग रहेगा पूरा परिवार
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
