
फिल्म: दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
कलाकार: संजय मिश्रा, महिमा चौधरी, व्योम, पलक लालवानी, श्रीकांत वर्मा, प्रवीण सिंह सिसोदिया
निर्देशक: सिद्धांत राज सिंह
अवधि: 2 घंटे 10 मिनट
रेटिंग: 3
Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi Review: बनारस की गलियों के तो आपने कई गाने सुने और गुनगुनाए होंगे. लेकिन, अब इसी बनारस की गलियों की एक प्रेम कहानी लेकर आ गए हैं संजय मिश्रा और महिमा चौधरी. जिसका नाम है ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’. ये एक ऐसी पारिवारिक कहानी है जो रिश्तों, उम्र और समाज में बनी धारणाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में छूती है. इसमें एक प्रेम कहानी है, इमोशंस भी है और कुछ ऐसे डायलॉग भी है जो आपके होंठों पर हल्की मुस्कान जरूर छोड़ जाएंगे.
क्या है कहानी?
फिल्म में दिखाया गया है कि दुर्लभ प्रसाद यानी कि संजय मिश्रा बनारस में एक छोटा सा सैलून चलाते हैं और सादा जीवन जीते हैं. उनके साथ रहते हैं उनके साले राम मंच प्रसाद (श्रीकांत वर्मा) और बेटा मुरली (व्योम यादव). मुरली अपनी पसंद की लड़की महक (पलक लालवानी) से प्यार करता है, लेकिन जब यह बात महक के रसूखदार पिता ब्रज नारायण भारती यानी प्रवीण सिंह सिसोदिया तक पहुंचती है, तो मामला उलझ जाता है.
वो अनोखी शर्त
कहानी आगे बढ़ती है और ब्रज नारायण शादी के लिए एक अनोखी शर्त रखते हैं. ये शर्त है कि वे तभी रिश्ते को मंजूरी देंगे, जब मुरली के पिता दुर्लभ प्रसाद दोबारा दूल्हा बनेंगे. 55 साल की उम्र में दूसरी शादी का विचार खुद दुर्लभ प्रसाद के लिए भी आसान नहीं होता. ऐसे में कहानी में बबीता (महिमा चौधरी) की एंट्री होती है, जो पूरे स्टोरी को ट्विस्ट कर देती है.अपने प्यार की खातिर मुरली अपने ही पिता की शादी करवाने की तमाम कोशिशें करता है. इस दौरान आपको स्टोरी में इमोशंस के अलावा कुछ हल्के कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. अब आखिर में शादी होती है या फिर होते-होते रह जाती है इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी.
संजय मिश्रा का जबरदस्त अंदाज
हमेशा की तरह संजय मिश्रा ने अपने सादगी वाले अंदाज में जान फूंक दी है. दुर्लभ प्रसाद के रोल में वे सहज नजर आते हैं. महिमा चौधरी बबीता के रूप में अच्छा रोल निभाया है. संजय मिश्रा के साथ उनकी स्क्रीन प्रजेंस फिल्म में अच्छी लगती है. इसके अलावा व्योम यादव, पलक लालवानी महक और प्रवीण सिंह सिसोदिया ने भी सधा हुआ और अच्छा अभिनय किया है.
Raat Akeli Hai 2 Review: हत्याएं, काला जादू और आखिरी का ट्विस्ट घुमा देगा दिमाग, मस्ट वॉच है नवाजुद्दीन की ये क्राइम थ्रिलर
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी बीवी’ फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है. फिल्म का हालांकि पहला भाग आपको थोड़ा स्लो जरूर लग सकता है लेकिन दूसरा भाग अच्छा है. कुल मिलाकर बनारस की इस फिल्म को एक बार तो जरूर देखा सकता है.
