News in Brief

नई दिल्ली: दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) हाल ही में रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल का हिस्सा बनीं. शो के 12वें सीजन में शिरकत करने पहुंचीं जीनत ने के अंदाज पर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट व ज्यूरी फिदा होते दिखाई दिए. सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो वीडियो क्लिप शेयर किया गया है जिसमें जीनत इंडियन आइडल के मंच पर नजर आ रही हैं.

जीनत की यादों में ताजा हैं वो सीन
ज्यूरी के साथ बैठीं जीनत (Zeenat Aman) सभी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखकर उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और उनका उत्साह बढ़ा रही हैं. एक परफॉर्मेंस का तो जीनत खुद हिस्सा बनीं उन्होंने मंच पर परफॉर्म किया और कंटेस्टेंट गाना गाते नजर आए. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा लगा इस स्टेज पर आकर. जिस तरह मंच पर इसे सेलिब्रेट किया गया. ये मेरे लिए बहुत स्पेशल था.’

ज्यूरी में हिमेश-अनु के साथ जीनत
बता दें कि रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गजों को सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें बुलाता है और उन्हीं की फिल्मों के गाने शो पर गाए जाते हैं. जीनत की मौजूदगी में जो गाने गाए गए वो उन्हीं की फिल्मों के थे और जीनत उन गानों पर झूमती दिखाई पड़ीं. ज्यूरी में जीनत को हिमेश रेशमिया और अनु मलिक ने कंपनी दी.

रीक्रिएट किया द ग्रेट गैम्बलर का सीन
एक कंटेस्टेंट ने साल 1979 में रिलीज हुई जीनत की फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ का गाना दो लफ्जों की कहानी गाया. इस फिल्म में जीनत अमान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ नजर आई थीं. जीनत खुद इस परफॉर्मेंस का हिस्सा रहीं. इस परफॉर्मेंस को देखकर जीनत ने कहा, ‘उस नाव को रीक्रिएट किया गया था, उस पूरे सीन को. दानिश ने मुझे एक फूल दिया. छोटी-छोटी चीजें थीं जो बहुत प्यारी लगीं.’

ये भी पढ़ें-

शादी के बाद ब्याहता यामी की पहली तस्वीर आई सामने, सिंदूर और चूड़े में लग रहीं कमाल

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें