
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स से उन्हें बाहर कर दिया गया. हालांकि आनंद एल. राय (Anand L Rai) ने एक बयान जारी करके कहा कि उन्होंने तो कार्तिक को कास्ट ही नहीं किया था लेकिन बाकी की फिल्मों से कार्तिक को हटाया जाना फैंस को बहुत चुभ रहा है.
दूसरे सुशांत न बन जाएं कार्तिक
सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को भी सुशांत सिंह राजपूत (SSR) की तरह एक आउटसाइडर होने की सजा भुगतनी होगी. अब इस पूरे मामले पर दिग्गज फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने चुप्पी तोड़ी है. थप्पड़, मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अनुभव का मानना है कि कार्तिक के खिलाफ साजिश रची जा रही है.
And by the way… when Producers drop Actors or vice versa they don’t talk about it. It happens all the time. This campaign against Kartik Aryarn seems concerted to me and very bloody unfair. I respect his quiet.
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) June 3, 2021
कार्तिक के सपोर्ट में अनुभव सिन्हा
गुरुवार देर रात अनुभव सिन्हा ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मामले में एक ट्वीट किया. अनुभव (Anubhav Sinha) ने लिखा, ‘वैसे ये बताइए… जब प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्म से किसी एक्टर को हटाते हैं, या फिर एक्टर खुद फिल्म छोड़ता है तो वो इस बारे में बात नहीं करते हैं. ये हमेशा ही होता है. मुझे पक्के तौर पर लगता है कि कार्तिक आर्यन के खिलाफ एक कैंपेन चलाया जा रहा है और ये गलत है.’
तेजी से ऊपर गया करियर का ग्राफ
अनुभव ने लिखा, ‘मैं उसकी चुप्पी का सम्मान करता हूं.’ बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के करियर का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर गया है. फिल्म प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक के करियर की अधिकतर फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं. आने वाले वक्त में कार्तिक भूल भुलैया 2 में काम करते नजर आएंगे.
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
