

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) जल्द ही शुरू होने वाला है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रोज फैंस से रजिस्ट्रेशन का एक सवाल पूछ रहे हैं. इन सवालों का सही जवाब देकर आपको मिल सकता है हॉटसीट तक पहुंचने का मौका.
अमिताभ ने पूछा छठा सवाल
अब तक रजिस्ट्रेशन के लिए पांच सवाल पूछे जा चुके हैं और शनिवार को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने छठा सवाल पूछा है. अगर आप इस सवाल का सही जवाब दे पाते हैं, तो आपके सामने हॉट सीट तक पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे. तो चलिए जानते हैं उस सवाल के बारे में जो कि आज अमिताभ बच्चन ने पूछा है. यह सवाल ओलंपिक खेलों से जुड़ा हुआ है.
Q. रैकेट खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
a. ज्वाला गुट्टा
b. सानिया मिर्जा
c. साइना नेहवाल
d. पीवी सिंद्धू.
अगर आपको इस सवाल का सही जवाब मालूम है तो आपको मिल सकता है रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करके हॉटसीट तक पहुंचने का मौका. जहां बैठकर आप भी जीत सकते हैं करोड़ों रुपये. तो चलिए जान लेते हैं क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रकिया.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई?
सवाल का सही जवाब SonyLiv app में लॉगिन करके या फिर एसएमएस के जरिए भी दिया जा सकता है. एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर ‘KBC<space>Your answer<space>Age<space>Gender’ टाइप करें और 509093 पर भेज दें.
क्यों खास है अमिताभ का ये शो?
रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल 10 मई को पूछा गया. केबीसी का हर सीजन लोगों के लिए आशा की किरण लाता है. ना जाने कितने लोगो को इस शो ने लखपति और करोड़पति बनाया है. अमिताभ बच्चन का इस शो को होस्ट करना इसे और भी लोकप्रिय बनाता है.
यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 13: राजनीति से जुड़ा है KBC रजिस्ट्रेशन का पांचवा सवाल, क्या आपको पता है सही जवाब?
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

