News in Brief

Kaun Banega Crorepati 17 Second Winner: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. लेकिन फिनाले से पहले ही इस सीजन को उसका दूसरा करोड़पति भी मिल चुका है. शो के हालिया एपिसोड में झारखंड के रांची से आए बिप्लब बिस्वास ने शानदार गेल खेलते हुए 1 करोड़ रुपये जीत लिए. इसके साथ ही उन्होंने एक कार भी अपने नाम की. शो की शुरुआत ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड से हुई, जिसमें बिप्लब ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया. 

हॉट सीट पर पहुंचते ही उन्होंने बिग बी को गले लगाकर अभिवादन किया. बिप्लब बिस्वास पेशे से सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और इस समय छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात हैं. गेम शुरू होने से पहले उन्होंने जंगलों में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों की मुश्किलों, त्याग और खतरों के बारे में इमोशनली बताया. उनकी बातें सुनकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए और मंच पर उन्हें ढांढस बंधाया. बिप्लब ने बिना किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल किए लगातार सवालों के जवाब दिए और सीधे 5 लाख रुपये के पड़ाव तक पहुंच गए. 

बिप्लब बिस्वास को दिया खाने का न्योता 

50 हजार के सवाल में उन्होंने नर्मदापुरम जिले को मध्य प्रदेश में सही बताया. इसके बाद ‘सुपर संदूक’ राउंड आया, जहां बिप्लब ने सभी 10 सवालों के सही जवाब दिए. इस राउंड से उन्हें अलग 1 लाख रुपये मिले. खास बात ये रही कि उन्होंने अब तक कोई भी लाइफलाइन इस्तेमाल नहीं की थी, इसलिए पूरी रकम सीधे उनके खाते में जुड़ गई. उनके शानदार परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने बिप्लब और उनके परिवार को अपने घर डिनर पर बुलाने का न्योता दिया. इसके बाद खेल 12.50 लाख रुपये के सवाल तक पहुंचा. 

अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसके 7 गानों में से 3 आज भी हैं चार्टबस्टर, यूट्यूब से लेकर लोगों की प्लेलिस्ट पर करते हैं राज, 1 तो सुना जाता है बार-बार

बड़े कॉन्फिडेंस के साथ बिप्लब बिस्वास ने दिए जवाब 

जहां बिप्लब ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन की हेल्प ली. 12.50 लाख के सवाल में पूछा गया, ‘गहड़वाल वंश का कौन सा राजा चंदावर के युद्ध में गुरिदों से लड़ा था?’. ऑडियंस पोल की मदद से बिप्लब ने सही जवाब चुना और अगला पड़ाव पार किया. 25 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने ‘संकेत सूचक’ लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. यहां सवाल था, ‘प्रशांत महासागर में कौन सा देश किसी व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?’. बिप्लब ने कॉन्फिडेंस के साथ ‘किरिबाती’ को सही उत्तर चुना और अपनी जीत की रफ्तार बरकरार रखी.

बिप्लब की समझ से अमिताभ बच्चन भी हुए प्रभावित

50 लाख रुपये के सवाल में उन्होंने 50-50 लाइफलाइन ली. सवाल था कि किस द्वीप पर भौतिक विज्ञानी वर्नर हाइजेनबर्ग ने क्वांटम मैकेनिक्स से जुड़े अहम विचार विकसित किए थे? बिप्लब ने सही जवाब ‘हेल्गोलैंड’ दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि शो में आने का उनका मकसद सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि इनाम की राशि से ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना है. उनकी सोच और समझदारी ने दर्शकों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन को भी काफी प्रभावित किया.

KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति

आखिरकार 1 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा सवाल आया, जिसने पूरे माहौल को रोमांच से भर दिया. सवाल था, ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?’. बिना किसी हिचकिचाहट के बिप्लब ने ऑप्शन डी ‘इसरे’ चुना. उनका जवाब तुरंत और पूरे भरोसे के साथ था. अमिताभ बच्चन तब हैरान रह गए जब बिप्लब ने बताया कि उन्हें उस जहाज के स्टीयरमैन का नाम भी पता है. इस जीत के साथ बिप्लब बिस्वास केबीसी 17 के दूसरे करोड़पति बने और अब वे 7 करोड़ के लिए दोबारा लौटेंगे.