News in Brief

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी 11′ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग कर रही हैं. लेकिन अब हो सकता है कि श्वेता को शो बीच में छोड़कर वापस मुंबई आना पड़े. इसके पीछे की वजह श्वेता के पूर्व पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) हैं. 

अभिनव ने लगाया आरोप

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर आरोप लगाए है कि उन्होंने अपने बच्चे को अकेला एक होटल में छोड़ दिया है. बीते कुछ समय से अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपनी परेशानी फैंस के साथ शेयर कर रहे थे. इसके जवाब में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था.

हाईकोर्ट पहुंचे अभिनव

इस वीडियो में अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) अपने बेटे को श्वेता तिवारी की गोद से छीनते दिखे थे. ये वीडियो सामने आने के बाद महिला आयोग के चेयरपर्सन ने महाराष्ट्र के डीजीपी से इस मामले की जांच करने की अपील की थी. इसी बीच अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) मुंबई हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं. अपना बच्चा खोजने के लिए अभिनव (Abhinav Kohli) ने हाईकोर्ट से अपील की है.

श्वेता को आना पड़ सकता है मुंबई

इसके साथ ही अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने इस बात का खुलासा भी किया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को जल्द ही मुंबई वापस आना होगा. अपनी पोस्ट में अभिनव कोहली ने लिखा, मैं मुंबई हार्कोर्ट को धन्यवाद कहना चाहता हूं. हाईकोर्ट में मुझे अपनी दलील रखने का एक मौका दिया. अब मैं हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ऑर्डर पब्लिश होने का इंतजार कर रहा हूं.

अभिनव ने कहा- मेरे बच्चे की तबीयत खराब है

आगे अभिनव कोहली ने लिखा, हाईकोर्ट में मेरे वकील ने बताया कि किस तरह से श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) बच्चे को अकेला छोड़कर चली गई. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के वकील ने भी ये बात मानी है कि अदाकारा देश से बाहर है. मेरे बच्चे की तबीयत खराब है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि हमें लिखित में याचिका देनी होगी. इसके एक हफ्ते में श्वेता तिवारी के वकील को जवाब देना होगा. 24 को होने वाली सुनवाई में मुझे और श्वेता तिवारी को एक साथ शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande जल्द बनेंगी Vicky Jain की दुल्हन, यहां होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें