News in Brief

नई दिल्ली: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने शनिवार को अपने फैंस के लिए दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन (Cape Town) की कई तस्वीरें पोस्ट की, जहां वह एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग कर रही हैं. फ्रेम में एक्ट्रेस नीले रंग की ड्रेस में जैकेट के साथ पोज दे रही हैं. उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और मस्टर्ड स्नीकर्स के साथ पूरा किया है.

कैप्शन में कही दिल की बात

‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ. इशिता भल्ला की भूमिका के लिए जानी जाने वाली दिव्यांका ने लिखा, ‘आप भाग्यशाली हैं जब आपके पास चुनने के लिए बहुत कुछ है. यहां मेरे हाल की पसंद है.’

कुछ घंटों में लाखों लाइक्स

प्रशंसकों ने उनकी फोटो को पसंद किया है और उन्हें तीन घंटे में 2.3 लाख से अधिक लाइक्स मिले. एक फैन ने लिखा, ‘बहुत सुंदर’. जबकि दूसरे ने पोस्ट किया, ‘ओह काफी शनदार.’ बहुत सारे फैंस ने तस्वीरों पर दिल के इमोजी भी छोड़े हैं.

ये भी हैं शो का हिस्सा

शो के अन्य प्रतियोगियों में श्वेता तिवारी, सौरभ राज जैन, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, महेक चहल, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबुल और अनुष्का सेन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:  Sumona Chakravarti ने किया खुलासा, एक साल से हैं बेरोजगार और इस बीमारी का हैं शिकार

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें