News in Brief

Salman Khan The Battle of Galwan Song: सलमान खान की बैटल ऑफ फिल्म का मचअवेटेड सॉन्ग ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है. यह गाना फिल्म के म्यूजिकल सफर की पहली झलक देता है, जिसमें देशभक्ति और इमोशन दोनों साफ महसूस होते हैं. ये गाना भले ही सिंपल है लेकिन असरदार है जो फिल्म की कहानी का मूड सेट करता है. इस गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देती हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी बेहतरीन लग रही है.

सलमान-चित्रांगदा की केमिस्ट्री

इस गाने में दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां घर के सुकून भरे पल और गलवान की जंग के कड़े दृश्य साथ-साथ चलते हैं. मातृभूमि गाते हुए परिवार के ये सीन ड्यूटी और संघर्ष के पलों से जुड़ते हैं, जो प्यार, बलिदान और देशसेवा के भाव को और भी गहराई से सामने लाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

नरक की पटरी पर दौड़ती ट्रेन…हर सुरंग के बाद कम होता जाता है एक डिब्बा, अंदर से सुनाई देती है चीख पुकार, 24 घंटे में बनीं नंबर 1 

‘मातृभूमि’ गाना रिलीज

‘मातृभूमि’ गाना ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इमोशनल और देशभक्ति से भरा एहसास है. इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जो एक बार फिर दिल को छू लेने वाली और असरदार धुन के साथ अपनी खास पहचान छोड़ते हैं. हिमेश ने बताया कि बैटल ऑफ गलवान के लिए मातृभूमि बनाना उनके लिए काफी इमोशनल रहा. इस गाने के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं, जबकि इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं. इस मूवी का कुछ दिन पहले ही टीजर आउट हुआ था जो दबंग खान के फैंस को काफी पसंद आया था. ऐसे में उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये इसी साल थिएटर में रिलीज होगी.