News in Brief

नई दिल्ली: सलमान खान और के आर के (Kamaal R Khan) विवाद में कुछ दिन पहले मीका सिंह (Mika Singh) कूद पड़े थे. उन्होंने हाल ही में कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के ऊपर एक गाना भी बनाया है. जिसकी रिकॉर्डिंग उन्होंने पूरी कर ली है.  हाल ही में मीका (Mika Singh Video) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो के आर के के घर के सामने खड़े हैं. 

मीका ने दिया केआरके को मैसेज

मीका सिंह (Mika Singh) ने KRK (Kamaal R Khan) पर बार्किंग डॉग टाइटल से गाना ही बना डाला है. इसकी रिकॉर्डिंग से जुड़े एक काम के लिए वे अपने स्टूडियो पहुंचे थे. इसी स्टूडियो के पास KRK का घर भी था, जिसे कथित तौर पर केआरके ने बेच दिया है. मीका सिंह (Mika Singh) ने इसी घर के सामने खड़े होकर केआरके से कहा- बेटा वापस आ जा, मैं तुझे मारुंगा नहीं, पीटूंगा नहीं.

केआरके ने बेचा घर!

वायरल हुए वीडियो में मीका (Mika Singh) कहते दिखाई दे रहे हैं- देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पे. छाती चौड़ी करके खड़ा हूं. तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं. तू सारी उमर मेरा बेटा ही रहेगा. मेरी तेरे से कोई लड़ाई नहीं है. तूने अपना ये घर बेच दिया है, अब तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्यूंकि मेरी तेरे से पर्सनल दुश्मनी नहीं है. मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारुंगा नहीं, पीटूंगा नहीं. तेरे को सबका सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है.

मीका ने शेयर की नए गाने की धुऩ

हाल ही में मीका (Mika Singh) ने  गाने की धुन भी शेयर की है. गाने का टाइटल मीका सिंह ने ‘KRK कुत्ता’ रखा है और इसकी बीट्स वाकई काफी दमदार हैं जिन पर आप शायद ही खुद को थिरकने से रोक पाएंगे. मीका ने अपने एडिटिंग रूम का वीडियो शेयर किया है जिसमें ये धुन तैयार की जा रही है.

सलमान और केआरके के बीच आए मीका

सलमान की राधे के निगेटिव रिव्यू के कारण के आर के (Kamaal R Khan) को सलमान ने नोटिस भेजा था. दरअसल, जब मीका (Mika Singh) ने सलमान  पक्ष लिया तो केआरके ने उन्हें चिरकुट सिंगर बताया था. इसके बाद उनकी तूतू-मैंमैं शुरू हो गई. 

यह भी पढ़ें- शादी के बाद वनराज को छोड़ देंगे घरवाले, एक कमरे में अनुपमा संग रहेगा पूरा परिवार

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें