News in Brief

नई दिल्ली: हाल ही में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की ‘बबिता जी’ यानी कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. मामला इतना बढ़ गया था कि एक्ट्रेस के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था. एक्ट्रेस ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. अब इसी तरह एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के लिए भी गिरफ्तारी की मांग उठी है. 

जातिसूचक शब्दों का युविका ने किया इस्तेमाल

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने हाल ही में एक वीडियो ब्लॉग बनाया था, जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब सोशल मीडिया यूजर्स का एक्ट्रेस पर गुस्सा फूटा है. लोग युविका को खूब ट्रोल कर रहे हैं. युविका के खिलाफ ट्विटर पर अरेस्ट युविका चौधरी (#ArrestYuvikaChoudhary) ट्रेंड कर रहा है

माफी मांगने के लिया किया ट्वीट

लोग ट्वीट कर युविका (Yuvika Chaudhary) के इस वीडियो पर माफी के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं. ये बात ट्रेंड में आते ही युविका ने माफी मांग ली. युविका ने एक ट्वीट कर लिखा कि उन्हें शब्द का मतलब नहीं पता था और इस कारण अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो वे माफी मांगती हैं.

युविका ने मांगी माफी

युविका (Yuvika Chaudhary) ने ट्वीट में लिखा, ‘हेलो दोस्तों, मैंने अपने आखिरी वीडियो लॉग में जिस शब्द का इस्तेमाल किया था, मुझे उसका सही मतलब नहीं पता था. मेरा मकसद किसी को आहत करना नहीं था. मैं किसी को परेशान करने वाला काम नहीं कर सकती. मैं हर एक शख्स से माफी मांगती हूं. मुझे आशा है कि आप सब मेरी बात को समझेंगे. सभी को प्यार.’ 

पहले भी सामने आया ऐसा ही मामला

बता दें, इससे पहले मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) भी इसी तरह के विवाद में फंसी थीं. मामला बढ़ने पर उन्होंने भी माफी मांगी थी, लेकिन फिर भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ. मुनमुन ने भा कहा था कि भाषा सही से न आने की वजह से उन्हें शब्द का अर्थ नहीं पता था. 

ये भी पढ़ें: गब्बर की बेटी के आगे फेल बड़ी-बड़ी हसीनाएं, नशीली आंखों से करती हैं घायल!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें