News in Brief

Daisy Shah Open Up On Replacing Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7: टीवी पर जल्दी ही एकता कपूर का धमाकेदार शो ‘नागिन’ दस्तक देने वाला है. इस शो को लेकर हर एक फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. ‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के किरदार को निभाने वाली है, जिसका खुलासा एकता कपूर ने सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में किया था. 

डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी 
‘नागिन 7’ की शुरुआत 27 दिसंबर से टीवी पर होने वाली है. लेकिन इसी बीच ‘नागिन 7’ के रिलीज होने से पहले अफवाह आ रही हैं कि शो में डेजी शाह की एंट्री हो सकती है और डेजी लीड के तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी को रिप्लेस कर सकती हैं. वहीं अब इन सभी अफवाहों पर डेजी शाह ने खुद चुप्पी तोड़ी है. 

डेजी शाह ने प्रियंका चाहर चौधरी को किया रिप्लेस?
डेजी शाह ने एकता कपूर के फेमस अपकमिंग सीरियल ‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी को रिप्लेस करने के बारे में फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए अफवाहों पर कहा कि ‘अगर ऑफर होगा तो मना नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे नागिन शो बहुत पसंद है.’ हालांकि डेजी शाह ने इस पर कहा कि इस सीजन में वह लीड के तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी को देख रही हैं. एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि ‘मुझे लगता है कि अभी के लिए तो प्रियंका चाहर चौधरी ही नागिन है, क्योंकि जाहिर सी बात है एकता कपूर का शो है और उनकी ही फैसला होगा.’ बता दें कि डेजी शाह का नाम पहले भी ‘नागिन 7’ को लेकर सामने आया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस दिन शुरू हो रहा ‘नागिन 7’
बता दें कि एकता कपूर को फेमस सीरियल ‘नागिन’ का सीजन 7 कलर्स टीवी पर 27 दिसंबर 2025 से रात 8 बजे होगा. हालांकि दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. शो में प्रियंका चाहर चौधरी ही लीड रोल में नजर आएंगी. ‘नागिन 7’ में ईशा सिंह भी कैमियो करती नजर आएंगी. उनके अलावा लीड रोल में नमिक पॉल भी नजर आएंगे. प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के तौर पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है. अब देखना ये होगा कि एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ आने के बाद टीआरपी लिस्ट में क्या कमाल दिखाता है.