

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के पहले गुरु, जिन्होंने बचपन में गायिका को सबसे पहने माइक पकड़ाया था आज मुफलिसी में अपनी जिंदगी बिताने को मजबूर हैं. नेहा कक्कड़ जब छोटी थी उस समय विशाल आजाद ने पहली बार नेहा कक्कड़ को एक जागरण में माइक थमाकर गाने का मौका दिया था. बिशन आजाद ने ही संगीत की दुनिया में कदम रखने का नेहा कक्कड़ को मौका दिया था.
कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपनी एक तस्वीर बिशन आजाद के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी. 4 मई को नेहा कक्कड़ ने एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने बीते दिनों की बात बताई थी. साथ ही उन्होंने उनको जिंदगी में पहली बार माइक पकड़ाने के लिए धन्यवाद भी कहा था.
नेहा कक्कड़ के गुरु बिशन आजाद इस समय देहरादून के मोती बाजार में एक टिन शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं. 75 साल के बिशन आजाद का कहना है कि करीब 25 साल पहले वे जागरण पार्टी में भजन गायन करते थे, जिसमें अक्सर नेहा कक्कड़ के माता-पिता भी जाया करते थे. बिशन आजाद की इस समय माली स्थिति ठीक नहीं है. घर के नाम पर एक टीम सेड और दरवाजे के नाम पर परदा लगा है. वे इसी तरह अपना जीवन काट रहे हैं.
वहीं पड़ोसियों का भी कहना है कि उनको बिशन आजाद के बारे में तब जानकारी मिली जब नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ तस्वीर साझा की. पड़ोस में रहने वाले लोगों को इस बात की जानकारी तो थी कि वो गाना गाते हैं. ये भी पता था कि वो जागरण में गाना गाते हैं, लेकिन नेहा कक्कड़ से उनके खास रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी. जब नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीर साझा की तो लोगों को उनके बारे में पता चला.
ये भी पढ़ें: पापा रंजीत की बेटी से नहीं हटा पाएंगे नजर, Photos देख कहेंगे- Aaeehhyy!
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

