News in Brief

जांच में पुलिस को रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए. वहीं फोरेंसिक टीम ने गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया. जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या और उनके वाहन का पता अभी तक नहीं चल सका है. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने आसपास की इमारतों और ‘शेट्टी टावर’ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए.

12 टीमों का गठन
पुलिस ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं. जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर फायरिंग के हर पहलू को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है.

तहकीकात अभी भी जारी 
पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है. पुलिस हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. राहत की बात यह है कि इस फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Add Zee News as a Preferred Source