News in Brief

फिल्म: ओ रोमियो 
डायरेक्टर: विशाल भारद्वाज
स्टारकास्ट: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी
रनटाइन: 178 मिनट

O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) आज 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म जबरदस्त चर्चा में थी. ये शाहिद और विशाल की साथ में चौथी फिल्म है. फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिव्यू भी देने शुरू कर दिए हैं. अगर आप भी इस फिल्म को देखना का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लें आपके काम आएगा. सुबह के पहले शो शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों के रिएक्शन आने लगे. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों में से कई यूजर्स ने इसे ‘मास एंटरटेनर’ बताया, जिसमें रोमांस और जबरदस्त एक्शन का तगड़ा मेल है. लोगों का कहना है कि फिल्म शुरुआत से ही पकड़ बनाकर रखती है.

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों को कैसी लगी शाहिद कपूर की फिल्म?

किसी ने बताया कि इंटरवल तक फिल्म कहानी पूरी तरह दर्शकों को बांधे रखती है. एक यूजर ने फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर’ बताते हुए 5 में से 4.5 स्टार दिए. उसने शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपनी इंटेंस परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया. वहीं तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी की अदाकारी को भी सराहा गया. दर्शकों का मानना है कि पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर फिल्म को और मजबूत बनाया है.

एक और यूजर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए और इसे ‘इंटेंस गैंगस्टर रोमांस’ कहा. उसके मुताबिक शाहिद का एग्रेसिव अंदाज और इमोशनल सीन काफी असरदार हैं. तृप्ति ने अपने किरदार में नजाकत और मजबूती दोनों दिखाई हैं. वहीं, नाना पाटेकर का किरदार थोड़ा अलग और चौंकाने वाला है, जो कहानी में नया रंग जोड़ता है.

कुछ लोगों ने खास तौर पर विशाल भारद्वाज के निर्देशन की तारीफ की. दर्शकों का कहना है कि उन्होंने रोमांस और अंडरवर्ल्ड ड्रामा को स्टाइलिश तरीके से पेश किया है. फिल्म का पहला हिस्सा किरदारों और प्रेम कहानी को स्थापित करता है, जबकि दूसरे हिस्से में टकराव और भावनाएं और गहरी हो जाती हैं. क्लाइमैक्स को एक्शन और इमोशन से भरपूर बताया जा रहा है.

क्या लोगों का दिल जीत पाएगी ये फिल्म?

टेक्निकल साइड की बात करें तो बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी को काफी सराहा जा रहा है. अरिजीत सिंह के गाए गाने भी दर्शकों को पसंद आए हैं और एक गाना खास तौर पर ‘स्टैंडआउट’ बताया जा रहा है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.18 लाख से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं और करीब 3.05 करोड़ की कमाई की है. फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म शाहिद के करियर को नई उच्चाइयों तक ले जाएगी.