77th रिपब्लिक डे 2026 से पहले होम मिनिस्ट्री ने आज पद्म अवॉर्ड 2026 की अनाउंसमेंट की. इस सूची में दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं इस सूची में आर माधवन, मुरली मोहन और समेत कई कलाकारों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस लिस्ट के आउट होते ही साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सभी पद्म अवॉर्ड विनर को बधाई देते हुए एक मैसेज लिखा है.
ये योगदान हमेशा अमर रहे
जूनियर एनटीआर ने पद्म अवॉर्ड विनर्स के लिए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘#Padma Awards 2026 के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई. ये कितना बड़ा सम्मान है… महान धर्मेंद्र जी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना हमारे लिए गर्व का क्षण है.’ एनटीआर ने आगे कहा, ‘तेलुगु सिनेमा के दिग्गज मुरली मोहन गारू और राजेंद्र प्रसाद गारू को पद्मश्री से सम्मानित होते देखकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है. आपका योगदान महान और अमर है.’
इन कलाकारों तारीफ कर लिखा नोट
‘आरआरआर’ एक्टर ने इसके बाद अन्य विनर्स के लिए मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने ममूटी को पद्म भूषण और ‘शैतान’ एक्टर आर माधवन को द्म श्री सम्मान से सम्मानित किए जाने के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘अपने बेहतरीन कामों से कई जनरेशन को इंस्पायर करने के लिए पद्म भूषण मिलने पर ममूटी सर को हार्दिक बधाई. वहीं उन्होंने आगे एक्टर आर माधवन को टैग करते हुए लिखा, ‘सर, इंडियन सिनेमा में आपके वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए और परफॉर्मेंस के लिए ये अवॉर्ड पूरी तरह से सही है.’
स्पोर्ट्स लवर के लिए खुशखबरी
जूनियर एनटीआर ने सिर्फ सिनेमा के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट वुमन टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर और इंडियन मेल क्रिकेट टीम के एक्स कैप्टन रोहित शर्मा को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘स्पोर्ट्स की दुनिया के सितारे रोहित शर्मा और हरमनप्रीत को उनके इस शानदार पद्म श्री पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई दी है. आपका जुनून और प्रदर्शन पूरे देश को रोशन करती है… जय हिंद!’
