
फिल्म: रात अकेली है- द बंसल मर्डर्स
निर्देशक: हनी त्रेहान
कलाकार: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा और रेवती समय
अवधि: 2 घंटे 15 मिनट
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: 3.5
Raat Akeli Hai- The Bansal Murders Review: अगर आप क्राइम थ्रिलर सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो एक बार फिर से ‘रात अकेली है’ लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी लौट आए हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट 2020 में आया था जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते नवाज नजर आए थे. लेकिन, 2025 में उनके हाथ एक ऐसा केस लगा है जो दिमाग को हिलाकर रख देगा. इस फिल्म के सीक्वेल यानी दूसरे पार्ट का नाम ‘रात अकेली है 2’ है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 19 दिसंबर को स्ट्रीम हुई है. तो चलिए आपको बताते है कि इस फिल्म में इस बार नवाजुद्दीन किस केस की गुत्थी सुलझाते नजर आ रहे हैं.
6 लोगों की रातोंरात हत्या
2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म का पूरा नाम ‘रात अकेली है: बंसल मर्डर्स’ है. इस फिल्म की कहानी एक परिवार बंसल के इर्द-गिर्द घूमती है.एक ही परिवार के लोगों की बेहरमी से हत्या हो जाती है. परिवार के कुछ सदस्य बच जाते हैं. ऐसे में इस परिवार की रातोंरात हुई हत्याओं के पीछे कौन है इसका पता लगाने का जिम्मा इंस्पेक्टर जटिल यादव यानी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सौंपा जाता है. शुरुआत में ऐसा लगता है कि केस सुलझ गया है और असली हत्यारा कौन है इसका पता चल गया है. लेकिन, असलियत में ये केस जितना सुलझा हुआ लगता है उतना है नहीं.
दिमाग हिला देगी मर्डर की गुत्थी
इस फिल्म को शुरू से आखिर तक ऐसे गढ़ा गया है जिसमें मर्डर की गुत्थी में काला जादू का भी तड़का लगाया है.ऐसे में फिल्म का क्लाइमैक्स इतना माइंड ब्लोइंग है कि ट्विस्ट आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
एक्टिंग की बात करें तो इस बार भी अपने किरदार में जान डाल दी है. पूरी फिल्म में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और मर्डर की गुत्थी सुलझाने का तरीका इतना बेहतरीन दिखाया गया है कि वो आपको सीट से चिपकाए रखेंगे. नवाज के अलावा चित्रागंदा सिंह ने भी अपने किरदार में इतना रम गई है कि वो आपको इंप्रेस कर देगी. इन दोनों सितारों के अलावा राधिका आप्टे, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, प्रियंका सेतिया, दीप्ति नवल और रेवती ने भी अपने रोल में परफेक्ट लगी हैं. इस मूवी में बाकी सितारों के कम्पेरिजन में राधिका आप्टे का किरदार थोड़ा सीमित जरूर है, पर उनकी फिल्म में मौजूदगी आपके दिमाग पर असर जरूर छोड़ देगी.
क्यों देखें?
इस फिल्म को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि भले ही फिल्म का दूसरा पार्ट 5 साल बाद आया लेकिन नवाजुद्दीन ये कहानी इस बार भी आपके दिमाग पर छाप जरूर छोड़ देगी. ऐसे में अगर आप क्राइम के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन है तो इस मूवी को जरूर देख सकते हैं.
