
रितेश देशमुख ने साल 2025 में अपनी अपकमिंग हिस्ट्रोरिकल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर खुलासा करते हुए बताया था कि फिल्म आने वाले साल में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर ने आज 19 फरवरी को फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट को रिलीज कर दिया है. रितेश देशमुख की इस फिल्म का पोस्टर देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर करना शुरू कर दिया.
पोस्टर में दिखा एक्टर का दमदार लुक
एक्टर रितेश देशमुख ने फिल्म के पोस्टर की पहली झलक को दिखाते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसका कैप्शन उन्होंने मराठी भाषा में लिखा है. उन्होंने इस कैप्शन में लिखा, ‘जब अंधकार रोशनी का इंतजार कर रहा था, तब एक लौ बुलंद हुई… जब इतिहास ठहर सा गया था, तब एक युवा योद्धा ने उसे फिर से लिखने का तय किया… जब धरती सम्मान के लिए तरसी, तब एक बेटे ने शपथ ली और स्वराज का जन्म हुआ…’
फिल्म की रिलीज डेट का किया ऐलान
रितेश देशमुख ने आगे कैप्शन में लिखा, ‘शिव जयंती के पवित्र अवसर पर, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाते हुए, जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने #RajaShivaji का पहला पोस्टर रिवील किया है. हमारे राजा. हमारा गौरव. हमारी विरासत. निर्देशक रितेश विलासराव देशमुख हमारे राजा की कहानी को एक कमाल की सिनेमाई रुप में जिंदा करने वाले हैं! #RajaShivaji 1 मई 2026 से सिनेमाघरों में. जय शिवराय!’
पिछली साल ही दे दी थी हिंट
रितेश देशमुख ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में बात करते हुए पिछली साल बताया था कि वो इस फिल्म से महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को एक श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी काफी लंबा सफर तय करना बाकी है. 16 दिसंबर को रितेश ने अपनी अपकमिंग निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग पूरी की, जो भारत के महान और सबसे सम्मानित राजाओं में से एक, छत्रपति शिवाजी महाराज की कठिनाइयों से भरपूर जीवन पर आधारित है.

