News in Brief

Samantha bought Naga Chaitanya house: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वहीं, सामंथा और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद थी. हालांकि पिछले साल इस कपल ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. सामंथा और नागा चैतन्य ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की खबर फैंस को दी थी. हालांकि, इसके बाद से दोनों लगातार किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. 

200 करोड़ एलिमनी का चक्कर

तलाक की खबर आने के बाद से ही सामंथा के लिए कहा जा रहा था कि उन्होंने नागा से 200 करोड़ रुपये की एलिमनी की डिमांड की है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इंकार किया था. खैर, अब सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर मुरली मोहन ने खुलासा किया है कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha New Home) ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) का घर खरीदा था. उसी घर में एक्ट्रेस तलाक से पहले नागा के साथ रहा करती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा ने उसी घर को मोटी रकम देकर खरीदा है. 

 

इन फिल्मों में धमाल करेंगी सामंथा

बात करें सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो ‘शकुंतलम’, ‘यशोदा’ और ‘खुशी’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी. जल्द ही वो तापसी पन्नू के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी. आपको बता दें कि हाल ही में सामंथा करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ पहुंची थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा आयुष्मान खुराना के साथ जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर