News in Brief

Sara Ali Khan and Salman Khan Video: सारा अली खान को इंडस्ट्री में 4 साल ही हुए हैं लेकिन इन चार सालों मे उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली है. बेहद ही कम फिल्मों में नजर आ चुकी सारा अब हर दिल की धड़कन हैं और इसकी वजह सिर्फ उनकी फिल्में ही नहीं हैं बल्कि उनका वो चुलबुलापन है जिसके लिए सारा खासतौर से जानी जाती हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan)  काफी मस्तीखोर हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखती रहती हैं लेकिन इस बार आईफा ने सारा ने अपनी मस्ती में सलमान खान (Salman Khan) को भी शामिल कर लिया औ फिर जो हुआ बताने नहीं बल्कि देखने लायक है.

जब सारा ने बेचा सलमान को बाम

आईफा 2022 को इस बार सलमान खान ने होस्ट किया था वही एक मौका ऐसा भी आया जब सारा अली खान स्टेज पर पहुंच गईं और उन्होंने सलमान खान को ऐसे ऐसे प्रोडक्ट बेचे जिन्हें देखकर ऑडियंस तो ऑडियंस को खुद सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. कभी टन टना टन बाम तो कभी धो डाला डिटर्जेंट बेचने निकलीं सारा ने इनके फायदे सलमान खान को अपने ही अंदाज में बताए जिसके कार और उनके साथ ढेर सारी मस्ती कर सभी को एंटरटेन कर दिया. 

अपनी शायरी के लिए मशहूर हैं सारा

वैसे सारा में और भी कई हुनर हैं. सारा शायरी भी खूब करती है जिसके चर्चे बी टाउन मे हर कोई खूब करता है. सारा अली खान ने 2018 में केदारनाथ फिल्म से डेब्यू किया था ये फिल्म अच्छी चली और सुशांत सिंह राजपूत संग उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया. इसके बाद सिंबा भी उनकी हिट रही लेकिन लव आज कल और कुली नंबर 1 उनकी फ्लॉप फिल्म साबित हुई. बीते साल उनकी अतरंगी रे रिलीज हुई थी जो हिट रही और इस फिल्म में सारा की एक्टिंग की काफी पसंद भी किया गया.     

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर