
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Video: बीती रात (शनिवार) ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 (OTT Play Awards) का आयोजन किया गया था, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अब सामने आ रहे हैं. इस बार ओटीटी की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले एक्टर्स को अवॉर्ड्स दिया गया, जिसमें कई बॉलीवुड जगत के एक्टर का भी नाम रहा. यूं तो अवॉर्ड पाने के लिए लोग पलके बिछाए अपने फेवरेट सितारे के नाम की दुआ कर रहे थे लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की नजदीकियां एक बार फिर देखने को मिल रही है.
सारा कार्तिक का वीडियो
ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 में बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स ने शिरकत की और इन सेलेब्स में एक नाम सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी रहे. दोनों की मौजूदगी से अवॉर्ड नाइट में चार-चांद लग गए और इनका एक वीडियो भी वायरल होने लगा. इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक आर्यन के हाथ में एक ट्रॉफी है और वो सारा से बात कर रहे हैं. वहीं सारा भी कार्तिक की बातों को एन्जॉय कर रही हैं, दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं.
#OTTplayAwards2022 catching up @SaraAliKhan and @TheAaryanKartik pic.twitter.com/6u68i5txYS
— Prasad Sanyal (@PrasadScribe) September 10, 2022
कभी रिलेशनशिप में थे सारा कार्तिक
आपको बता दें कि कभी कार्तिक और सारा रिलेशनशिप में थे लेकिन एक समय के बाद दोनों में दूरियां आ गईं और फिर दोनों की राहें अलग हो गईं. इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ के शूट के दौरान कार्तिक और सारा नजदीक आए थे और फिर कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में आ गए. लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच में चीजें पहली जैसी न रहीं तो कपल ने ब्रेकअप कर लिया.
सारा कार्तिक को मिला अवॉर्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 में कार्तिक ने फिल्म ‘धमाका’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता तो सारा ने ताली बजाते हुए उन्हें बधाई दी, जब वो अवॉर्ड के लिए जा रहे थे. वहीं सारा अली खान को भी इवेंट में ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस फॉर द ईयर का अवॉर्ड मिला, जो उन्होंने फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए जीता.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
