
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि वह दिल्ली के हैं. शाहरुख (Shah Rukh Khan) ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से की है और वह अक्सर अपने उन दिनों की यादें शेयर करते रहते हैं. पढ़ाई और स्पोर्ट्स दोनों में ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कमाल के थे. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्कूल के दिनों में एक निकनेम भी था जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
बच्चों ने रखा था ये नाम
स्कूल के दिनों में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दोस्त उन्हें ‘मेल गाड़ी’ कहकर पुकारा करते थे. फिल्म फेयर के साथ एक इंटरव्यू में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस बात का खुलासा किया था. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बताया, ‘मेल गाड़ी, क्योंकि मैं बहुत तेज दौड़ा करता था, किसी एक्सप्रेस ट्रेन की तरह. वो ऐसा इसलिए भी कहा करते थे क्योंकि मेरे आगे की तरफ के बाल खड़े हो जाया करते थे.’
टीचर्स को करते थे परेशान
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बताया, ‘मैंने अपने बहुत से टीचर्स को परेशान किया है. मैंने एक बार अपने कैमिस्ट्री टीचर को ये कहकर अच्छे नंबर देने के लिए राजी कर लिया था कि मैं उनके बेटे की तरह हूं. मैं कई बार मिरगी का दौरा पड़ने का नाटक भी किया करता था. मैं क्लासरूम में बेहोश होकर गिर पड़ा करता था और मेरे टीचर्स को अपने जूते उतारकर मुझे सुंघाने पड़ते थे.’
नंगे पैर घूमता रहा टीचर
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बताया, ‘एक बार जब हमारे एक नए टीचर आए थे तो मैं बेहोश होकर गिरने का नाटक करने लगा और मेरे क्लासमेट्स ने उसे बताया कि अगर उसने अपने जूते उतारकर मुझे नहीं सुंघाए तो मैं मर जाऊंगा. उस बेचारे को पूरे दिन नंगे पैर घूमना पड़ा था.’ इन बातों से साफ होता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्कूल के दिनों में काफी नटखट थे.
ये भी पढ़ें
अनुपमां: रुपाली गांगुली ने ‘सास’ के साथ शेयर की तस्वीर, ऐसा था फैंस का रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक के शरीर पर KISS के निशान की तस्वीर, कही ये बात
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
