News in Brief

नई दिल्ली: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) बीते कई दिनों से केपटाउन में हैं और अपने अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 11 की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि एक तरफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर श्वेता (Shweta Tiwari) सुर्खियों में हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी वह चर्चा में बनी हुई हैं. अब एक बार फिर उनके एक्स हस्बैंड अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने उनकी मुसीबतें बढ़ा दी हैं.  

हाई कोर्ट में पहुंचा मामला 

श्वेता (Shweta Tiwari)  के एक्स पति (Abhinav Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा किया है, जिसको देखकर लग रहा है कि अब श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है. अभिनव कोहली ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब बेटे की कस्टडी मामले में जल्द सुनवाई होगी. 

अभिनव कोहली ने पोस्ट में कही ये बात

अभिनव (Abhinav Kohli) ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं माननीय हाई कोर्ट का आभारी हूं. हाई कोर्ट ने मुझे 11 मई 2021 को सुनवाई का मौका दिया. मैं कोर्ट के ऑर्डर का आधिकारिक वेबसाइट पर आने का इंतजार कर रहा था. हाई कोर्ट को मेरी वकील ने बताया कि श्वेता (Shweta Tiwari) साउथ अफ्रीका जा चुकी हैं. बच्चे की तबीयत ठीक नही है और उसका ख्याल रखने के लिए श्वेता यहां नहीं हैं.’

साउथ अफ्रीका में है श्वेता

अभिनव (Abhinav Kohli) ने आगे लिखा, ‘श्वेता (Shweta Tiwari) के वकील ने भी बताया की श्वेता काम करने साउथ अफ्रीका चली गई हैं, माननीय हाई कोर्च ने कहा कि अपनी याचिका लिखित में एक हफ्ते के भीतर फाइल करें और उसका एक हफ्ते के भीतर श्वेता की ओर से जवाब दिया जाए. फिर 24 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में हम माननीय हाई कोर्ट के सामने पेश हो सकते हैं.’

श्वेता को लोगों ने किया ट्रोल

अभिनव (Abhinav Kohli) ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उम्मीद की किरण.’ इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को ट्रोल कर रहे हैं. लोग लगातार एक्ट्रेस को बुरा-भला कह रहे हैं. बता दें श्वेता के एक्ट हस्बैंड सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इस मामले से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर लोगों से साझा कर रहे हैं. 

पहले सामने आए थे कई वीडियो

बता दें, इस सब से पहले श्वेता (Shweta Tiwari) ने अभिनव को जवाब देते हुए एक वीडिया शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सच सामने आने की बात कही थी. इस वीडियो में उनके एक्स हसबैंड अभिनव उनसे जबरन बच्चा छीन रहे हैं. CCTV पर रिकॉर्ड हुआ ये फुटेज वायरल हो गया. लोगों ने एक्ट्रेस का खूब सपोर्ट किया, जिसके बाद अभिनव (Abhinav Kohli) ने भी वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘सच सामने आने दो.’ ठीक यही बात श्वेता ने भी वीडियो शेयर कर लिखी थी. अभिनव ने जो वीडियो शेयर किए उसमें ठीक उल्टा नजर आ रहा था. श्वेता अभिनव से बच्चे को मिलने नहीं दे रही थीं.  

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने क्यों डिलीट किया दिल दहला देने वाला वीडियो, कहीं ये कारण तो नहीं?

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें