News in Brief

South FilmFare Awards: साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था. फिल्म ने भारत समेत वर्ल्डवाइड भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. अब फिल्म साउथ सिनेमा के 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी छा चुकी है. एक्टर और उनकी फिल्म ने एक नहीं, बल्कि कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. तो आइए जानते हैं कि लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की झोली में कितने अवॉर्ड आए हैं.

अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर 

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने दक्षिण सिनेमा के 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. तेलुगु भाषा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ को मिला है. बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार ने अपने नाम किया. इसके साथ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए ही मिला है. फिल्म में एक्टर की एक्टिंग लोगों के सिर चढ़कर बोली थी और कमाई के आंकड़ों से साफ है कि ‘पुष्पा 2; का रिकॉर्ड तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: 2 घंटे 21 मिनट की वो दिल छू लेने वाली फिल्म… जहां अमीर लड़की एक झटके में बन गई मासूम बच्ची, पागल-सा प्रेमी हीरो बन गया उसका सबसे बड़ा रक्षक

 

इसके अलावा, बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के लिए ही देवी श्री प्रसाद को मिला है. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब भी फिल्म पुष्पा-2 के लिए सेट डिजाइनर रामकृष्ण और मोनिका को मिला है. कुल मिलाकर फिल्म के खाते में 5 अवॉर्ड आए हैं. 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में किसी दूसरी फिल्म को अलग-अलग कैटेगरी में इतने अवॉर्ड्स नहीं मिले हैं.

70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में छाई ‘पुष्पा 2’

साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि भारत में फिल्म सभी भाषाओं में लगभग 1400 करोड़ कमा चुकी है. इसमें हिंदी बेल्ट का बड़ा योगदान रहा था. फिल्म ने पहले ही दिन ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ’ को भी कमाई में पीछे छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें: सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, अफवाह उड़ाने वालों की जमकर लगाई क्लास; कहा-2 साल से प्रेग्नेंट बता रहे लोग

पहले दिन के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो ‘आरआरआर’ ने 133 करोड़ और ‘केजीएफ’ ने 116 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन ‘पुष्पा-2’ ने पहले ही दिन लगभग 163 करोड़ का कलेक्शन किया, जो दोनों ही फिल्मों से बहुत ज्यादा है.

अमिताभ बच्चन को भी मिला अवॉर्ड 

अमिताभ बच्चन को तेलुगू फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है. इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था और इसमें अमिताभ ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था. 80 साल की उम्र में भी उनका एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ऐसा था कि कई लोगों को लगा कि उन्होंने फिल्म के हीरो प्रभास तक को पीछे छोड़ दिया था. वैसे तो उनके पास पहले से कई फिल्मफेयर ट्रॉफियां हैं लेकिन तेलुगू सिनेमा में ये सम्मान उनके करियर का नया और खास अध्याय बन गया है.