News in Brief

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बड़ी बहन मीतु सिंह (Meetu Singh) ने गुरुवार को उनके फैंस को दिवंगत अभिनेता के नाम पर डोनेशन इकट्ठा किए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है और यह कहा है कि सुशांत का परिवार उनसे संबंधित किसी भी चीज चाहे वह किताब हो या फिल्म या किसी दूसरे सामान के बदले धन जुटाने की अनुमति नहीं देता है. 

लिखा लंबा ट्वीट

मीतु सिंह (Meetu Singh) ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘हमें यह पता चला है कि कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं, जो कि एक अमानवीय कृत्य है. इन सभी लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए. यह अफसोस की बात है.’

 

फिल्म और किताब पर भी साफ की बात

इसके वह आगे लिखती हैं, ‘हम यह भी सभी के ध्यान में लाना चाहते हैं कि परिवार ने सुशांत के नाम पर किसी को भी दान या धन जुटाने के लिए अधिकृत नहीं किया है और किसी को भी एसएसआर के बारे में या उससे संबंधित कुछ भी करने की सहमति नहीं है, चाहे वह एक फिल्म हो या कोई किताब हो या कोई चीज हो. आपदा को अवसर में बदलने की हमारे परिवार की कोई चाह नहीं है और हम दूसरों को भी ऐसा करने नहीं देंगे. हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत हैशटैगएसएसआरइयंस हैशटैगसुशांतसिंहराजपूत.’

मौत को होने वाला है एक साल

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का शव 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर से बरामद किया गया था. इस मामले की जांच CBI कर रही है. हाल ही में इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अरेस्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Shruti Haasan को लिपस्टिक के कारण लोगों ने कहा था- ‘चुड़ैल’, अब दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें